3 दिन 4 रेप 0 गिरफ्तारी पर भड़का हरियाणा, पुलिस अधिकारी बोले- रेप कोई बड़ा मुद्दा नहीं

पिछले 48 घंटे के दौरान दुष्कर्म की चार वारदातों से हरियाणा की जनता में आक्रोश है। लोग सड़कों पर उतरकर खट्टर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी आंच दिल्ली में भी पहुंच रही है। दिल्ली में हरियाणा भवन के बाहर लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। उधर बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष हरियाणा में अराजकता की बात कहते हुए राज्य सरकार पर हमलावर है। पानीपत में जहां 11 साल की एक बच्ची को दरिंदों ने हवस का शिकार बनाकर हत्या कर दी, वहीं पिंजौर में नाबालिग, फरीदाबाद में युवती और जींद में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी की घटनाएं हुई हैं। बच्ची के शव के साथ भी दरिंदों के दुष्कर्म करने की घटना सुनकर हिल जा रहे।

राज्य में बढ़ते अपराध पर जनता के बीच असंतोष बढ़ने पर मुख्यमंत्री खट्टर को चुप्पी तोड़नी पड़ी, उन्होंने कहा- ‘‘ ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैंय़ हम सख्त कार्रवाई करेंगे। कानून व्यवस्था की गड़बडिया दुरुस्त करेंगे। हमने पुलिस प्रशासन में बदलाव किए हैं। कुछ अधइकारियों को स्थानांतरित किया है। पार्टियों को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। ”

 

जहां मुख्यमंत्री दुष्कर्म की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं वहीं उनसे उलट राज्य के बड़े पुलिस अफसरों में शुमार एडीजी अंबाला रेंज आरसी मिश्रा ने अजीब  बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि- ‘‘ बलात्कार कोई बड़ी बात नहीं है। ” पुलिस अफसर के इस असंवेदनशील बयान पर लोग सवाल उठा रहे हैं। उधर राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि खट्टर सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के प्रति प्रतिबद्ध नहीं है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य मे अपराध बढ़ने के पीछे नेतृत्व की कमी और राज्य में अराजकता की स्थिति है। जबकि कांग्रेस प्रवक्ता  रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि  एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक 2016 में 1198 रेप, 191 गैंगरेप और 4019 किडनैपिंग की घटनाएं हुईं। इससे राज्य मे बढ़ते अपराध की स्थिति का पता चलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *