37वीं मन की बात में बोले PM मोदी- तो मुझे रोज करना पड़ेगा मन की बात का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात की। यह इस रेडियो कार्यक्रम का 37वां संस्करण था। इसे अॉल इंडिया रेडियो (AIR), दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप्लिकेशन पर सुना जा सकता है। इसके अलावा डीडी के आधिकारिक यू ट्यूब चैनलों पर भी यह प्रसारित किया गया। हिंदी के बाद आकाशवाणी इसे तुरंत क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित करेगा। इससे पहले 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से नरेंद्र मोदी एेप या 1800-11-7800 पर अपने सुझाव भेजने को कहा था।

अपडेट

– छठ देश में नियमों के साथ मनाए जाने वाले बड़े त्योहारों में से एक हैं। आस्था के इस महापर्व में उगते और डूबते सूर्य की पूजा होती है। दुनिया उगने वालों की पूजा करती है लेकिन छठ में ऐसा नहीं है। छठ में प्रसाद मांगकर खाने की विशेष परंपरा रही है। भारत की इस महान परंपरा के प्रति सभी को गर्व होना स्वभाविक है। छठ का पर्व प्रकृति और उसकी उपासना से जुड़ा है।

– खादी फॉर नेशन के बाद अब खादी फॉर ट्रांसफॉर्मेश इसकी जगह ले रहा है। इस बार दिवाली में सीमा पर तैनात जाबांजों के साथ दिवाली मनाने का अवसर मिला।

– वर्तमान में सात हजार से ज्यादा सैनिक यूएन पीस कीपिंग ऑपरेशन जुड़े हुए हैं। ये दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। कांगों में सैनिकों की वजह से बीस हजार से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। भारतीय महिलाओं ने शांति स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

– भारत की भूमिका सिर्फ पीस कीपिंग ऑपरेशन तक ही सीमित नहीं है बल्कि भारत 85 देशों के साथ मिलकर शांति का काम कर रहा है। हमारे देश को जवानों के दूर-दराज के इलाकों में जाकर काम करना पड़ता है। उन्हें वहां की स्थितियों में ढलना होता है।

– भारत शांति दूत के रूप में हमेशा से ही विश्व में शांति का संदेश देता रहा है। लाइबेरिया में भारत ने पहली बार महिला यूनिट भेजी।

– देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस (बाल दिवस) की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत मुबारकबाद। बच्चे खुले मैदान में खेलने की आदत बनाए। संभव हो तो बड़े भी बच्चों के साथ जाए। स्कूल से पहले तीस मिनट का योग बहुत लाभ देगा। इसकी विशेषता तो यही हैं ये काफी सरल और सहज है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसे कहीं भी किया जा सकता है। योग मधुमेह के रोग में काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

– खेल के क्षेत्र में अच्छी खबरें आई हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने एशिया का जीता है। ऐसा दस साल बाद हुआ है। पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को मेरी तरफ से बहुत-बहुत मुबारकबाद।

– फुटबॉल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे विश्व का दिल जीत लिया। बेशक हम इसका खिताब ना जीत पाए हो। मैं एक बार फिर इस खेल के खिलाड़ियो और सहयोगियों को शुभकामनाएं देता हूं। स्वच्छता पर बात करूं तो रोज मुझे मन की बात का कार्यक्रम करना होगा। चंद्रपुर के लोग लगातार 200 दिन तक सफाई कार्य में अपना योगदान देते रहे। उनके इस काम के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

– वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने में बड़ी भूमिका निभाई है। देश को एक करने का काम सिर्फ वही कर सकते थे। उन्होंने कहा था कि जाति और पंथ का कोई भेद हमें रोक ना सके। सभी भारत के बेटे और बेटियां हैं। उनका ये कथन हमारे न्यू इंडिया का विजन है। यही कारण है उनका जन्मदिन राष्ट्रीय एकता के रूप में किया जाता है। उनकी जन्मदिवस 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। आपसे आग्रह है कि आप सभी इसमें भाग ले। देशभर के सभी साथियों के सपने कामयाब हों ये मेरी शुभकामनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *