सौत ने तलाक देने से किया इनकार तो चौथी बीवी ने मिट्टी का तेल डाल लगा दी आग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना इलाके में एक महिला को दूसरी महिला द्वारा जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला का नाम शबनम है। शबनम ने पुलिस को बताया कि वह अपने शौहर की तीसरी पत्नी है। शबनब का आरोप है कि आयशा जो उसके पति सलीम की चौथी बीवी है वह उस पर सलीम को तलाक देने के लिये मजबूर कर रही थी। शबनम ने कहा कि आयशा के बार-बार दबाव बनाने के बाद भी जब उसने सलीम को तलाक नहीं दिया तो उसने अपनी मां के साथ मिलकर मुझे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की।

पूरा मामला बीते 4 जनवरी का है। शबनम ने बताया कि उस दिन इसका पति सलीम ड्यूटी करने गया था। पति की गैरमौजूदगी में आयशा और उसकी मां उसके घर पहुंची। उन लोगों के हाथ में मिट्टी के ताल का जार था। उन दोनों ने शबनम के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क दिया औऱ आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो दोनों वहां से फरार हो गईं।

शबनम के चीखने की आवाजें सुन आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शबनम 50 प्रतिशत जल चुकी है औऱ अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शबनम के बयान के आधार पर आयशा और उसकी मां के खिलाफ धारा 307/17 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *