71 साल की लेडी सीरियल किलर- 14 मर्दों से रिश्ते, 7 को साइनाइड देकर मार डाला

जापान की 71 वर्षीय चिसाको केकेही को अपने 4 पतियों की हत्या करने के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद इस महीने की शुरुआत में सजा-ए-मौत दी गई थी। उसके 14 लोगों से संबंध थे, जिसमें से 7 को उसने जहर देकर मारा था। चिसाको की कहानी ब्लैक विडो नाम की मकड़ी से मिलती है, जो संबंध बनाने के बाद अपने पार्टनर की हत्या कर देती है। चिसाको का मकसद अपने पतियों की हत्या कर उनके जीवन बीमा का पैसा और संपत्ति एेंठना था। वह डेटिंग एजेंसी के जरिए अकेले और अमीर बुजुर्गों को फंसाती थी। उसका क्राइटीरिया साफ था- पुरुष अमीर और बेऔलाद होने चाहिए। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक वह या तो ड्रिंक में या हेल्थ कैप्सूल में साइनाइड देकर अपने पतियों या पार्टनर्स को मार डालती थी। इसके बाद बेनिफिशरी के रूप में इंश्योरेंस पॉलिसी का पैसा उसे मिल जाता था। चिसाको का जन्म फुकुओका के किताक्यूशु शहर में 28 नवंबर, 1946 को एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। वह पढ़ाई में अच्छी थी, लेकिन उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाई। उसके पिता ने उसे आगे पढ़ाने की जगह शादी करा दी। 1969 में जब उसकी पहली शादी हुई तो उसे जहर के बारे में पता चला। पति की एक फैब्रिक प्रिंटिंग कंपनी थी, जिसमें साइनाइड कमर्शियल प्रिंटिंग के लिए इस्तेमाल होता था। इस दंपत्ति के दो बच्चे थे।

चिसाको के पहले पति की मौत 54 साल की उम्र में साल 1994 में हुई। 2006 में दूसरे पति की मौत स्ट्रोक के कारण 69 साल में हुई। इससे वह डेटिंग एजेंसी के जरिए मिली थी। साल 2008 में तीसरा पति शादी के सिर्फ 3 महीने बाद हार्ट अटैक से मर गया। ये सभी मौतें कोर्ट में मर्डर साबित नहीं हो पाईं, क्योंकि शवों का पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसलिए मौतों की वजह पता नहीं लग पाई।

साल 2007 में उसने कोब के पूर्व प्रीफेक्चरल अधिकारी टोशीकी सुएहिरो से सगाई कर ली। 79 वर्षीय टोशीकी सड़क के बीच में ही गिर गए और उन्हें 2009 तक लाइफ सपोर्ट पर रखना पड़ा। इसके बाद उनकी मौत हो गई। उनके ब्लड सैंपल्स में साइनाइड मिला था। 2011 में उसने 71 वर्षीय मसानोरी होन्डा से सगाई की। वह भी बाइक चलाते हुए 6 महीने बाद अतालता से मर गए। इसके बाद जब वह 75 वर्षीय रिटायर्ड आर्किटेक्ट मिनोरू हियोकी के साथ दिखाई दीं, उसे चिसाको ने डिनर के दौरान 2013 में जहर दे दिया। उसकी मौत का कारण शुरुआत में फेफड़ों का कैंसर माना गया, लेकिन बाद में जांचकर्ताओं ने इसे मर्डर साबित कर दिया।

शादी के एक ही महीने बाद 2013 में जब चिसाको के चौथे पति इसाओ काकेही की मौत हुई तो उसे 2014 में गिरफ्तार कर लिया गया। काकेही ने बताया कि उसने इसलिए उसकी हत्या की क्योंकि वह अन्य औरतों को पैसा देता था, लेकिन उसे नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक काकेही के पास पूर्व पतियों के इंश्योरेंस और संपत्ति को मिलाकर 12 मिलियन डॉलर थे। लेकिन खराब फाइनेंशियल प्लानिंग और गलत जगह निवेश के कारण उसका काफी पैसा डूब गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *