7th pay commission: महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें सरकारी कर्मचारियों को होगा कितना फायदा

केंद्र सरकार ने 50 लाख लाख कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा कर दिया है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक DA बढ़ा दिया था। कर्मचारियों के DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस नई बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में मिलने वाला DA अब 9 फीसदी हो गया है। यह 1 जुलाई 2018 से लागू होगा। इस बढ़ोतरी के बाद केद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 350 रुपए से लेकर 5,000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के खजाने पर सालाना 6,112.20 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा, इसके अलावा वित्त वर्ष 2018-19 में 4074.80 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।

जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी
जिनकी सैलरी 18,000 रुपए है उनकी सैलरी में 360 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 19,900 रुपए है उनकी सैलरी में 398 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 21,700 रुपए है उनकी सैलरी में 434 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 25,500 रुपए है उनकी सैलरी में 510 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 29,200 रुपए है उनकी सैलरी में 584 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 35,400 रुपए है उनकी सैलरी में 708 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 44,900 रुपए है उनकी सैलरी में 898 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 47,600 रुपए है उनकी सैलरी में 952 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 53,100 रुपए है उनकी सैलरी में 1,062 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी।

जिनकी सैलरी 56,100 रुपए है उनकी सैलरी में 1,122 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 67,700 रुपए है उनकी सैलरी में 1,354 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 78,800 रुपए है उनकी सैलरी में 1,576 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 1,18,500 रुपए है उनकी सैलरी में 2,370 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 1,31,100 रुपए है उनकी सैलरी में 2,622 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 1,44,200 रुपए है उनकी सैलरी में 2,884 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 1,82,200 रुपए है उनकी सैलरी में 3,644 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 2,05,400 रुपए है उनकी सैलरी में 4,108 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 2,25,000 रुपए है उनकी सैलरी में 4,500 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिनकी सैलरी 2,50,000 रुपए है उनकी सैलरी में 5,000 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *