लंदन: फुटपाथ पर कार से हमला, कई लोग घायल, अलर्ट जारी

लंदन से आ रही खबरों के मुताबिक वहां पर एक शख्स ने फुटपाथ पर चल रहे लोगों पर कार चढ़ा दी है। इस हमले में कई लोग घायल हो गये हैं। ये घटना लंदन के मशहूर नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के पास की है। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक लंदन पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। म्यूजियम प्रशासन ने एक ट्वीट में कहा है कि म्यूजियम के बाहर एक गंभीर घटना के बाद पुलिस के साथ मिलकर वो काम कर रहे है। नैचुरल म्यूजियम के एक प्रवक्ता ने कहा कि संग्रहालय में लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है। म्यूजियम में फंसे लोगों को अलग अलग रास्तों से बाहर निकाला जा रहा है। लंदन पुलिस का कहना है कि नैचुरल म्यूजियम के बाहर इमरजेंसी सेवाओं को एक्टिवेट कर दिया गया है। पुलिस आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ले रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *