अमृतसर से 350 किमी दूर अंडरग्राउंड टनल बना रहा पाक, न्यूक्लियर हथियारों का जखीरा रखने की तैयारी!

140 परमाणु हथियार रखने का दावा करने वाले पाकिस्तान को लेकर अब नई खबर सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान भारत से सटे इलाके में परमाणु हथियार रखने के लिए अंडरग्राउंड टनल बना रहा है। टनल में संभावित हमले को देखते हुए परमाणु हथियारों को रखा जाएगा। WION न्यूज के अनुसार परमाणु जखीरे के लिए जिस टनल का निर्माण किया जा रहा है वो पंजाब के अमृतसर से 350 किमी जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से 750 किमी दूर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन सुरंगे बनाई जा रही हैं जिनकी लंबाई और चौड़ाई दस मीटर है। ये टनल चौड़ी सड़कों से जुड़े हुए हैं। तीनों टनल के अपने अलग-अलग आने-जाने के दरवाजे हैं। खूफिया जानकारी के अनुसार प्रत्येक टनल में 12 से 24 परमाणु हथियारों को रखा जा सकता है।

गौरतलब है कि बीते दिनों पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पीएम अब्बासी ने गुरुवार (21 सितंबर) को कहा था कि उनके देश ने “शॉर्ट-रेंज वाले परमाणु हथियार” बना लिए हैं। कम दूरी तक मार करने वाले इन परमाणु हथियारों को पाकिस्तान रणनीतिक हथियार बताता है। मेल टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास पिनाक रॉकेट को कम दूरी वाले परमाणु हथियारों को रुप में विकसित करने का विकल्प है। सरकार के सूत्रों ने कहा कि अगर रक्षा प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया जाए तो वे पिनाक को पाकिस्तान के शॉर्ट-रेंज वाले परमाणु हथियारों के विकल्प के रूप में तैयार कर सकते हैं। पाकिस्तान कम दूरी तक मार करने वाले इन परमाणु हथियारों अपनी रणनीतिक ताकत बताता है।

एक सूत्र के मुताबिक पाकिस्तान चीन के सहयोग से बनाए गए इन हथियारों के बल पर शेखी बघारता रहता है, वर्तमान में भारत के हथियारों के जखीरे में शॉर्ट-रेंज वाले परमाणु हथियार नहीं है। लेकिन अगर आदेश होता है तो पिनाक को परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बनाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *