भारतीय नौसेना में भर्ती, यहां जानें आवेदन की आखिरी तारीख, प्रक्रिया और महत्वपूर्ण जानकारी

भारतीय नौसेना में भर्ती होने जा रही है। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्तियां कई पदों पर होनी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर, 2017 है। चलिए जानते हैं इन भर्तियों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण बातें। भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) (महिला/पुरुष) के लिए होनी हैं। भर्तियां एक्जिक्यूटिव ब्रांच के लॉजिस्टिक्स एंड लॉ काडर और इंफॉर्मेशन टेक्नॉलोजी के पदों पर होनी है। इसके अलावा पर्मानेंट कमीशन (PC) भर्तियां एजुकेशन ब्रांच में होनी है। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शॉर्ट सर्विस कमीशन और पर्मानेंट कमीशन के कुल 43 पदों पर भर्ती होनी है। चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 56100-110700 रुपये का वेतन मिलेगा।

इसके अलावा एजुकेशन के 20 पदों, लॉजिस्टिक्स के 6 पदों, इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी के 15 और लॉ के 2 पदों पर भर्ती होनी है। एजुकेशन ब्रांच के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का M.Sc (फिजिक्स / परमाणु भौतिकी / गणित / संचालन अनुसंधान) बीएससी में गणित / भौतिकी के साथ। अंग्रेजी या इतिहास में या एम.ए. बीई / बीटेक (मैकेनिकल / इलेक्ट्रानिक्स और संचार / इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रुमेंटेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) धारक होना जरूरी है। वहीं लॉजिस्टिक्स और आईटी ब्रांच के लिए BE/B.Tech, M.Sc/M.Tech या BCA/MCA धारक होना जरूरी है। उम्मीदवारों का चयन SSB इंटरव्यू के तहत होगा। आवेदन करने के लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं भरनी होगी। इसके अलावा भर्तियों से जुड़ी अधिक जानकारी आप इस ऐड लिंक-  http://www.joinindiannavy.gov.in/files/event_attachments/gistics%20&%20Law%20Cadres).pdfसे हासिल कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *