संब‍ित पात्रा बोले- अंग्रेजन को अध्‍यक्ष बनाया, सारे भारतीय मर गए थे क्‍या? कांग्रेस नेता ने जवाब द‍िया- तुम्‍हारा तो तड़ीपार है

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर ‘अंग्रेजन’ अध्यक्ष चुनने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर ‘तड़ीपार’ को अध्यक्ष बनाने का आरोप लगाया है। न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया 18’ पर ‘गांधी परिवार कांग्रेस पार्टी के लिए जरूरी या मजबूरी’ मुद्दे पर बहस चल रही थी। बता दें, यह विवाद तब शुरू हुआ है, जब कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने निशाना साधा था। अय्यर ने कहा था कि क्या मां-बेटे ही कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं। साथ ही कहा था कि विरोधी नहीं तो फिर चुनाव कैसा।

टीवी चैनल पर बहस में पहले कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि भाजपा ने तंड़ीपार, भ्रष्टाचारी को अध्यक्ष बनाया है। इसके बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शेरगिल की बात का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस में अंग्रेजन को अध्यक्ष बनाया गया, क्या सारे भारतीय मर गए थे? इटली से लाकर एक अंग्रेजन को कांग्रेस का अध्यक्ष क्यों बनाया गया? उन्होंने कहा, ‘मैं हिंदुस्तान से पूछना चाहता हूं कि ये कांग्रेस पार्टी के पास कोई हिंदुस्तानी नहीं था क्या? विदेश से लाकर एक अंग्रेजन को अध्यक्ष बनाया। हिंदुस्तानी मर गए थे क्या? आपकी पार्टी में कोई भारतीय नहीं है क्या? भारत को आजाद हुए 70 साल हो गए, उसके बाद भी आपकी पार्टी में एक हिंदुस्तानी को अध्यक्ष बनाया गया।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *