VIDEO: जब पुलिस स्टेशन बना पति-पत्नी का अखाड़ा, लड़ाई के दौरान नोंचे महिला के बाल

कर्नाटक में एक दंपति ने पुलिस स्टेशन परिसर को ही अखाड़ा बना दिया। गुरुवार को एक महिला यहां पति के खिलाफ शिकायत देने आई थी, जो कि दूसरी शादी करना चाहता है। मामला पुलिस तक पहुंचता, उससे पहले ही दोनों झगड़ने लगे। महिला उसे चप्पल से पीट रही थी। पति पहले तो उसे रोकने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जब वह नहीं रुकी, तो उसने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। दंपति के बीच हुई मारपीट में महिला के बाल टूट गए थे। मीडिया के अलावा उस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कि अब वायरल हो रहा है।

एएनआई के मुताबिक, मामला हुबली के धारवाड़ का है। सुरेखा यहां थाने में पति डॉ. संतोष की शिकायत करने पहुंची थीं। वह दूसरी महिला से शादी करना चाहते हैं। वे पुलिस के पास जा ही रहे थे कि थाना परिसर में उनमें झगड़ा हो गया। वे एक दूसरे को बुरी तरह पीटने लगे। महिला ने पति को पीटने के लिए चप्पल तक उतार ली थी। शुरुआत में पति बचने की कोशिश में उनका हाथ पकड़ता है। मगर उनके न मानने पर वह भी बाद में उन्हें पीटता है।

जब ये सब हो रहा था, तब मीडिया के अलावा कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। वे वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि झगड़ने के बाद पति पुलिस वालों से महिला को रोकने के लिए कहता है। फिर पुलिसकर्मी उसे अंदर जाने को कहते हैं और बाकी महिला को समझाते दिखते हैं। झगड़े के दौरान वह पत्नी के बाल भी नोंचता है, जो बाद में घटनास्थल के पास पड़े नजर आते हैं। वीडियो क्लिप में वे भी देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *