गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव नतीजे 2017 LIVE: बीजेपी को बड़ा झटका, 1 लाख 93 हजार वोटों से जीते कांग्रेस के सुनील जाखड़

Gurdaspur Lok Sabha Bypoll Election/Chunav Result 2017: गुरदासपुर लोकसभा सीट कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने 1 लाख 93 हजार वोटों से जीत ली है। उन्होंने भाजपा के सवर्ण सलारिया को मात दी। जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख भी हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ने भारी बढ़त के लिए मतदाताओं और पार्टी को शुक्रिया कहा है।  संवाददाताओं से बातचीत में राज्य के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘‘हम लोगों ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लाल रिबन में पैक करके दिवाली का उपहार भेंट किया है क्योंकि यह आगे की राह तय करेगा…।’’ सिद्धू ने कहा, ‘‘यह ‘जीजा-साले’ (शिअद प्रमुख सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया) के चेहरे पर बड़ा तमाचा है। आज भाजपा यह समझ जाएगी कि अकाली दल पंजाब में बड़ा बोझ बन गई है। बार-बार लोगों ने उनको याद दिला दी है…।’’ मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई थी।

इसी बीच आप उम्मीदवार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सुरेश खजूरिया ने कांग्रेस पर उपचुनाव के लिए ‘अलोकतांत्रिक तरीके’ अख्तियार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ दल ने इन चुनावों में अलोकतांत्रिक तरीकों का सहारा लिया। उपचुनाव के दौरान लोग डरे हुए थे और युवा लगभग नदारद थे। अगर उनकी (कांग्रेस की) जीत होती है तो वह सम्मानजनक नहीं होगी।’’ मतों की गिनती के लिए दो मतगणना केंद्र बनाये गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। परिणाम से कांग्रेस उम्मीदवार जाखड़, भाजपा उम्मीदवार सलारिया और आप के खजूरिया सहित 11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

Here’s LIVE Updates of Gurdaspur Lok Sabha Bypoll Election/Chunav Result 2017:

-1 लाख 93 हजार वोटों से जीते कांग्रेस के सुनील जाखड़, भाजपा के सवर्ण सलारिया को हराया। यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

-वोटों की गिनती जारी, 1,08,230 वोटों से आगे हुए कांग्रेस के सुनील जाखड़। पार्टी नेता और कार्यकर्ता जमकर मना रहे हैं खुशी।

-कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ अब 94,161 वोटों से आगे हो गए हैं। चार राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। मशहूर अभिनेता और बीजेपी सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद से यह सीट खाली है।

-इस सीट के लिए कांग्रेस ने चुनावी मैदान में पार्टी स्टेट यूनिट चीफ सुनील जाखड़ को उतारा है।

-बीजेपी से स्वरण सलारिया और आम आदमी पार्टी से मेजर जनरल रिटायरड सुरेश खजुरिया चुनावी मैदान में उतरे हैं।

 सुनील जाखड़ 42,718 वोटों से आगे। मतगणना के पांचवे राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई बढ़त।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *