…तो महेंद्र सिंह धोनी ने इस एक्ट्रेस के लिए दी थी अपने लंबे बालों की कुर्बानी?

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपनी निजी जिंदगी पर बनने वाली सुर्खियों से खुद को दूर रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक वक्त एेसा भी था जब कैप्टन कूल बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बहुत पसंद करते थे। उनके बारे में किसी से कुछ छिपा नहीं था। धोनी ने सार्वजनिक तौर पर दीपिका को पसंद करने की बात कही थी। पूर्व कप्तान की इस बात का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा था कि यह सुनकर उन्हें बेहद खुशी हुई है। सर्कल अॉफ क्रिकेट इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अब यह भी सुनने में आ रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने दीपिका पादुकोण के लिए ही अपनी लंबी जुल्फों को छोटा कराया था। एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका को एमएस धोनी के बड़े बाल पसंद नहीं थे। हालांकि इसकी पुष्टि न तो धोनी और न ही दीपिका ने की। धोनी ने साल 2007 में एक टी20 मैच देखने के लिए दीपिका को न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया था।

धोनी ने 2007 में रिलीज हुई फिल्म ओम शांति ओम की स्पेशल स्क्रीनिंग के बारे में एक्टर शाहरुख खान से पूछा था। इस फिल्म में दीपिका लीड हिरोइन थीं। लेकिन कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता उस वक्त खत्म हो गया, जब दीपिका क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ नजर आई थीं। उस वक्त दीपिका युवराज के साथ अपना 22वां जन्मदिन मनाने के लिए अॉस्ट्रेलिया गई थीं। दीपिका को यशराज की एक फिल्म की शूटिंग के लिए अॉस्ट्रेलिया में एक महीना बिताना था। लेकिन वह युवराज के साथ वक्त बिताने के लिए शूटिंग शुरू होने के दो दिन पहले ही पहुंच गईं।

हालांकि धोनी ने हमेशा दीपिका के साथ अपने रिश्ते से इनकार किया है। उन्होंने कहा था कि उनके और दीपिका के बीच कुछ नहीं है और यह सब मीडिया का किया धरा है। सफाई देते हुए धोनी ने कहा था कि वह पिछले साढ़े तीन साल से बाल बढ़ा रहे थे। उन्होंने कहा था कि मीडिया हर महीने उन्हें अलग-अलग लड़कियों के साथ लिंक कर देता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान दौरे के वक्त तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी धोनी के लंबे बालों की तारीफ की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *