सात साल में आमिर खान की फिल्मों का कलेक्शन 1076 करोड़, जानिए 10 सितारों के बारे में

बॉलावुड में एक साल के अंडर 100 से ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं। बहुत से बड़े और छोटे एक्टर इस फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। लेकिन ऐसे कम ही स्टार्स हैं जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा हैं और वो भी किसी फिल्म की सफलता की जिम्मेदारी नहीं ले सकते हैं। पिछले सात सालों की कमाई पर अगर नजर डाली जाए तो आमिर खान को छोड़कर कोई ऐसा एक्टर नहीं है जो सफलता की गारंटी दे सकता हो। आज हम आपको बताते हैं आमिर खान से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछले सात साल की फिल्मों के कलेक्शन के बारे में।

आमिर खान- धोबी घाट ने केवल 13.75 करोड़ रुपए, तलाश ने 91.85 करोड़ रुपए, धूम 3 ने 260.75 करोड़ रुपए, पीके ने 334.82 करोड़ रुपए और दंगल ने 375.21 करोड़ रुपए कमाए। अगर इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को मिला दिया जाए तो आमिर ने 1076.38 करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी उनकी हर फिल्म ने औसतन 215.28 करोड़ रुपए की कमाई की है।

सलमान खान– रेडी ने 121.26 करोड़ रुपए, बॉडीगार्ड ने 145.55 करोड़ रुपए, एक था टाइगर ने 198.95 करोड़ रुपए, दबंग 2 ने 152.43 करोड़ रुपए, जय हो ने 115.32 करोड़ रुपए, किक ने 224.84 करोड़ रुपए, बजरंगी भाईजान ने 328.33 करोड़ रुपए, प्रेम रतन धन पायो ने 195.60 करोड़ रुपए, सुल्तान ने 301.10 करोड़ और ट्यूबलाइट ने 115.25 करोड़ रुपए कमाए। अगर इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को मिला दिया जाए तो सलमान ने 1898.63 करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी उनकी हर फिल्म ने औसतन 189.86 करोड़ रुपए की कमाई की है।

शाहरुख खान- रा वन ने 113.60 करोड़, डॉन 2 ने 105.50 करोड़, जब तक है जान ने 120.55 करोड़, चेन्नई एक्सप्रेस ने 220.36 करोड़, हैप्पी न्यू ईयर ने 185.63 करोड़, दिलवाले ने 145.39 करोड़, फैन ने 86.12 करोड़, रईस ने 138.65 करोड़ और जब हैरी मेट सेजल ने 67 करोड़ रुपए कमाए। अगर इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को मिला दिया जाए तो शाहरुख ने 1182.8 करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी उनकी हर फिल्म ने औसतन 131.42 करोड़ रुपए की कमाई की है।

ऋतिक रोशन- जिंदगी ना मिलेगी दोबारा ने 90 करोड़, अग्निपथ ने 120 करोड़, कृष 3 ने 176 करोड़, बैंग बैंग ने 141.50 करोड़, ने 53.60 करोड़ और काबिल ने 87 करोड़ रुपए की कमाई की। अगर इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को मिला दिया जाए तो ऋतिक ने 668.1 करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी उनकी हर फिल्म ने औसतन 111.35 करोड़ रुपए की कमाई की है।

अक्षय कुमार- पटियाला हाउस ने 33 करोड़, थैंक्यू ने 45.10 करोड़, देसी ब्वॉयज ने 46 करोड़, हाउसफुल 2 ने 112.25 करोड़, राउडी राठौड़ ने 132.60 करोड़, जोकर ने 20.25 करोड़, ओ माय गॉड ने 81.50 करोड़, खिलाड़ी 786 ने 64.50 करोड़, स्पेशल 26 ने 65.50 करोड़, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा ने 58.50 करोड़, बॉस ने 50 करोड़, हॉलीडे ने 112.50 करोड़, एंटरटेनमेंट ने 64.50 करोड़, द शौकीन्स ने 19.75 करोड़, बेबी ने 91.50 करोड़, गब्बर इज बैक ने 87.25 करोड़, ब्रदर्स ने 70.75 करोड़, सिंह इज ब्लिंग ने 71.50, एयरलिफ्ट ने 122.50 करोड़, हाउसफुल 3 ने 109.85, रुस्तम ने 124.50 करोड़, जॉली एलएलबी 2 ने 107.35 करोड़ और टायलेट एक प्रेम कथा ने 132 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस किया है। अगर इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को मिला दिया जाए तो अक्षय ने 1823.05 करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी उनकी हर फिल्म ने औसतन 79.26 करोड़ रुपए की कमाई की है।

वरुण धवन- स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने 63 करोड़, मैं तेरा हीरो ने 53.25 करोड़, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया ने 73 करोड़, बदलापुर ने 50 करोड़, एबीसीडी 2 ने 103.60 करोड़, दिलवाले ने 145.39 करोड़, ढिशूम ने 68 करोड़ और बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने 114.25 करोड़ रुपए कमाए। अगर इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को मिला दिया जाए तो वरुण ने 670.49 करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी उनकी हर फिल्म ने औसतन 83.81 करोड़ रुपए की कमाई की है।

रणबीर कपूर- रॉकस्टार ने 68.50 करोड़, बर्फी ने 105.50 करोड़, ये जवानी है दिवानी ने 179 करोड़, बेशर्म ने 56.75 करोड़, रॉय ने 36 करोड़, बॉम्बे वेल्वेट ने 22.80 करोड़, तमाशा ने 68.50 करोड़, ऐ दिल है मुश्किल ने 106.50 करोड़ और जग्गा जासूस ने 55 करोड़ रुपए की कमाई की। अगर इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को मिला दिया जाए तो रणबीर ने 698.55 करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी उनकी हर फिल्म ने औसतन 77.61 करोड़ रुपए की कमाई की है।

रणवीर सिंह- लेडीज वर्सेज रिक्की बहल ने 30.75 करोड़, लुटेरा ने 27.80 करोड़, गलियों की रासलीला: राम लीला ने 113 करोड़, गुंडे ने 73.50, किल दिल ने 30 करोड़, दिल धड़कने दो ने 75 करोड़, बाजीराव मस्तानी ने 185 करोड़ और बेफिक्रे ने 60.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। अगर इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को मिला दिया जाए तो रणवीर ने 595.3 करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी उनकी हर फिल्म ने औसतन 74.41 करोड़ रुपए की कमाई की है।

अजय देवगन- दिल तो बच्चा है जी ने 28.25 करोड़, सिंघम ने 98.50 करोड़, रास्कल्स ने 33.50 करोड़, तेज ने 16 करोड़, बोल बच्चन ने- 100 करोड़, सन ऑफ सरदार ने 100 करोड़, हिम्मतवाला ने 44 करोड़, सत्याग्रह ने 56 करोड़, सिंघम रिटर्न्स ने 141 करोड़, एक्शन जैक्सन ने 58 करोड़, दृष्यम ने 71 करोड़ और शिवाय ने 85 करोड़ रुपए कमाए हैं। अगर इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को मिला दिया जाए तो अजय ने 831.25 करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी उनकी हर फिल्म ने औसतन 69.27 करोड़ रुपए की कमाई की है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा- स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने 63 करोड़, हंसी तो फंसी ने 36.60 करोड़, एक विलेन ने 102.30 करोड़, ब्रदर्स ने 70.75 करोड़, कपूर एंड संस ने 69.55 करोड़, बार बार देखो ने 31 करोड़ और ए जेंटलमैन ने 21.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। अगर इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को मिला दिया जाए तो सिद्धार्थ ने 394.45 करोड़ रुपए कमाए हैं। यानी उनकी हर फिल्म ने औसतन 49.30 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *