अयोध्या में दो लाख दीप जलवाएंगे योगी आदित्य नाथ, टूटेगा राम रहीम का गिनीज रिकॉर्ड

इस दिवाली उत्तर प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार दो लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रही है। ये दीप दिवाली की पूर्व संध्या पर बुधवार (18 अक्टूबर) को सरयू नदी के तट पर जलाए जाएंगे। वर्तमान में एक समय पर एक जगह सबसे अधिक दीप जलाने का विश्व रिकॉर्ड बलात्कारी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के नाम है। राम रहीम ने सिरसा में पिछले साल 23 सितंबर को 1,50,009 दीप एक साथ जलवाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। वहीं विश्व रिकॉर्ड के लिए सूबे में इसका आयोजन अयोध्या दिव्या दीप उत्सव के रूप में किया जा रहा है। कार्यक्रम सीएम योगी की मौजूदगी में शुरू किया जाएगा। इस दौरान एक लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें रामायण के विभिन्न फैक्ट की जानकारी दी जाएगी।

खबरों के अनुसार दो लाख दीप कॉलेज छात्र और एनसीसी कैडेट सरयू नदी के सरयू घाट, राम की पौरी घाट और राम कथा पार्क के तीन किमी तक जलाएंगे। इस दौरान यूपी के राज्यपाल राम नाईक सीएम योगी के साथ अयोध्या में उपस्थित होंगे। जो प्रतीकात्मक रूप से भगवाम राम का राज्यभिषेक करेंगे। इसके बाद भगवाम राम, लक्ष्मण, सीता की ड्रेस पहनकर कलाकार पूरे शहर में बड़ी यात्रा निकालेंगे। बीते मंगलवार (17 अक्टूबर) सीएम योगी ने कहा था कि आयोध्या हमारे इतिहास और सांस्कृतिक महत्व का हिस्सा है। इस बार हम ऐसा परिदृश्य बनाने की योजना बना रहे हैं जब वास्तव में भगवाम राम हजारों साल पहले अयोध्या लौटे थे। ये पर्यावरण के अनुकूल है। क्योंकि इसका आयोजन तेल के दीप और लेजर शो के जरिए किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि आयोजन से पहले स्थानीय प्रशासन ने बीते सोमवार को इसकी रिहर्सल भी की है। वहीं दीवाली के दिन मुख्यमंत्री के साथ अन्य मंत्री भी सरयू नदी की आरती समय मौजूद रहेंगे। सरयू आरती कार्यक्रम शाम में करीब 6:30 आयोजित किया जाएगा। दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा ने इस आयोजन पर होने वाले खर्च को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। खासतौर पर ऐसे में समय में जब गोरखपुर के बीआरडी हॉस्पिटल में बच्चों की मृत्यु लगातार हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *