यूपी: नाबालिग दलित लड़की का खेत में मिला शव, गुप्तांग चाकू से गोदा, रेप की आशंका

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग दलित किशोरी का शव नग्नावस्था में गन्ने के खेत में मिला है। शव पर दांत से काटे जाने के कई निशान हैं, जिन्हें देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि यह बलात्कार के बाद हत्या का मामला हो सकता है। पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार दोपहर धान कटने के बाद खेत में टूटी पड़ी धान की बालियां चुनने गई थी। जब शाम तक वह घर नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात में गन्ने के खेत में उसका शव नग्नावस्था में पड़ा मिला।

उसकी हत्या बड़ी निर्ममता से गर्दन काट कर दी गई है। शरीर पर दांतों से काटने के कई निशान हैं। थाना प्रभारी इस्तखार अहमद ने बताया कि किशोरी के शव के पास शराब के पांच खाली पाउच भी मिले हैं। किशोरी के गुप्तांगों पर दांतो से काटने के निशान हैं, चाकुओं से गोद डाले हैं। मृतक किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी। पुलिस को आशंका है कि किशोरी की बलात्कार करने के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में इसी साल गत अगस्त महीने में एक नाबालिग किशोरी से गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने का ममला सामने आया था। तत्कालीन खबरों के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक बेला गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी रात में शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी घात लगाए बैठे गांव के ही राजू ने उसे पकड़ लिया और खेतों में ले जाकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया था। किशोरी के पिता ने उसे घर में नहीं पा कर खोजबीन शुरू तो वह खेतों की ओर से आते दिखी और उसने परिवार वालों को आपबीती सुनाई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *