सरे राह नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध किया तो पीट कर किया बेहोश

सरकार और पुलिस के लाख दावों के बावजूद देश भर में महिला विरोधी अपराधों में कोई कमी आती नहीं दिखती। सड़क से लेकर घर तक अलग अलग खबरों में लड़कियों और महिलाओं को अलग अलग तरह के अपराधों का शिकार बनना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना मुंबई के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 17 अक्टूबर यानि की दिवाली से सिर्फ दो दिन पहले धनतेरस के दिन जब सड़क पर इतनी चहलकदमी रहती है। शाम साढ़े सात बजे के करीब एक नाबालिग लड़की को सारे राह एक मारपीट का शिकार होना पड़ा।

लड़की पर इतनी बुरी तरह हमला किया गया कि लड़की सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। जब ये सब हो रहा था तब पास में ही लगे सीसीटीवी  कैमरे ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। घटना के समय पास में ही लोगों की चहलकदमी भी नजर आ रही है। कई महिलाएं भी दिख रही है। लेकिन किसी ने हमलावर को रोकने या पकड़ने के हिम्मत नहीं दिखाई। बस तमाशबीन बने रहे। अब इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की नाबालिग है और छेड़छाड़ का विरोध करने के कारण उसे इस तरह मारपीट का शिकार होना पड़ा है। सरकार और पुलिस के महिला सुरक्षा के मद्देनजर होने वाले लाखों दावों की पोल खोलने के लिए ये अकेला काफी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *