सिगरेट छोड़ने वाला शख्स बन सकता है 1 करोड़ रुपए का मालिक या कर सकता है पूरे यूरोप की सैर

सिगरेट पीना सेहत के लिए हानिकारक है, ये जानते हुए भी लोग रोजाना सिगरेट पीते हैं। आज हम आपको सिगरेट पर किए गए खर्च के बारे में कुछ रोचक बातें बता रहे हैं। क्या आप जानते हैं सिगरेट पर किए गए खर्च को अगर आप बचा लें तो कुछ सालों में एक शानदार Suv Car तक खरीद सकते हैं, लंबे समय तक सिगरेट छोड़ने पर वर्ल्ड टूर कर सकते हैं और हमेशा के लिए सिगरेट छोड़कर 1 करोड़ रुपए तक की बचत कर सकते हैं? यकीन नहीं होता ना। चलिए बताते हैं कैसे।

अगर मान लिया जाए कि कोई शख्स 13 रुपए वाली सिगरेट एक दिन में 20 सिगरेट पी लेता है तो वो 10 सालों में 9 लाख 36 हजार रुपए तक की बचत कर सकता है। इतने में एक शानदार एसयूवी कार आराम से खरीद सकता है। इसी तरह 15 सालों के लिए सिगरेट छोड़ने वाला शख्स 14 लाख तक बचा सकता है जिसमें पूरे यूरोप की सैर की जा सकती है।

सिगरेट से सेहत खराब होती है, इसलिए सिगरेट पीने वाले शख्स का डॉक्टर्स का खर्च भी बढ़ जाता है। सिगरेट पीने वाला शख्स अगर अच्छी ट्रीटमेंट पाना चाहता है तो 9% की दर से वह 30 सालों में 70 लाख तक खर्च करता है यानी एक महीने में 400 रुपए तक का एक्स्ट्रा खर्च।

अब अंदाजन 30 सालों तक सिगरेट छोड़कर बचाई गई रकम ( 70 लाख) में अगर आप दवाओं पर होने वाले खर्च (26 लाख) और life insurance के लिए ज्यादा पैसे देने वाले खर्च (7 लाख) को जोड़ दें तो यह रकम 1 करोड़ 3 लाख रुपए हो जाएगी। आप सिगरेट पीने की आदत छोड़ते है तो आपकी सेहत को तो लाभ पहुंचेगा। वही आर्थिक रूप से भी फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *