बच्चों के सामने नशे में पति करना चाह रहा था रेप, पत्नी ने काट दिया गुप्तांग

पत्नी से रेप की कोशिश एक पति को महंगी साबित हुई है। गुस्से में उसने पति का गुप्तांग ही काट दिया। घटना के बाद घायल शख्स को पास के अस्पताल ले जाया गया। जबकि महिला पर आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला तेलंगाना के करीमनगर का है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यहां एक पति शराब पीकर घर पहुंचा था। नशे में वह पत्नी से बदतमीजी कर रहा था। बच्चों के सामने वह उससे रेप की कोशिश कर रहा था। पहले तो पत्नी ने उसकी हरकतों पर विरोध जताया। लेकिन जब पानी उसके सिर से ऊपर निकल गया, तो उसने उसे सबक सिखाया।

शख्स बच्चों के सामने पत्नी को परेशान कर रहा था। यही बात उसे नागवगार गुजरी। पत्नी ने घर में रखा चाकू उठाया और उसके गुप्तांग को उससे काट दिया। हालांकि, महिला का कहना था कि यह पहला मौका नहीं था, जब उसका पति उसे परेशान करता था। अक्सर वह शराब के नशे में उससे बदसलूकी करता था।

घटना के बाद आसपास के लोगों को इस बारे में पता लगा। वे भी महिला के उठाए गए कदम से हैरान रह गए। लोगों की मदद से उस शख्स को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ इंडियन पेनल कोड (आईपीसी) की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जो कि हत्या की कोशिश पर दर्ज होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *