जब 30 मीटर ऊंचे पुल से 245 लोगों ने एक साथ छलांग लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी लाइफ में कुछ अलग और हटकर करने की सोच रखते हैं। लीक से अलग हटकर कुछ करने की तमन्ना बहुत कम लोगों में ही होती है। अपनी लाइफ को रोमांचक तरीके से जीना गलत नहीं है। लेकिन कई बार लाइफ को रोमांचक बनाने के चक्कर में कुछ लोग ऐसा कर गुजरते हैं जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की होती है। हाल ही में ब्राजील के हॉर्टोलांडिया में 30 मीटर ऊंचे पुल पर 245 लोगों ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। जिसके बाद उनका यह कारनामा वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ बायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि ब्राजील के हॉर्टोलांडिया के एक पुल पर 245 लोग खड़े हैं जिनमें कुछ महिलाएं भी थीं। इन सबको पहले तो रस्सी में बांध दिया गया। इसके बाद इन्हें एक साथ ही पुल से छलांग लगाने के लिए कहा गया।

दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ 245 लोगों ने किसी पुल से छलांग लगाया है। इससे पहले भी इस पुल से कुछ लोगों ने एक साथ छलांग लगाया था। लेकिन उस समय उनकी संख्या 149 थी। इस बार यह संख्या बढ़कर 245 तक पहुंच गई है। जैसे ही इन लोगों ने छलांग गया इनका नाम गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज हो गया।

लोगों की इस बहादुरी को देखकर सोशल मीडिया पर इनके कारनामे की जमकर तारीफ की जा रही है। इन लोगों ने पिछले साल जो इस पुल पर रिकॉर्ड बनाया गया था उसे तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *