इंटरनैशनल विकी डोनर: 24 महिलाओं को कप में भरकर दिया सीमेन, अब तक 29 बच्चों का बन चुका है बाप

कुछ सालों पहले आई फिल्म ‘विकी डोनर’ लोगों को काफी पसंद आई थी। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कहानी इस फिल्म से काफी मिलती-जुलती है। न्यूयॉर्क के रहने वाले एरी नागेल (Ari Nagel) अपना स्पर्म डोनेट कर 29 बच्चों के पिता बन चुके हैं। इन बच्चों की उम्र 14 साल से लेकर 1-2 साल के बीच में है। इन बच्चों की संख्या जल्द ही 32 तक पहुंचने की उम्मीद है। एरी नागेल की उम्र इस समय 42 साल है। वह कम से कम आठ साल और इस काम को करते रहना चाहते हैं। इसके साथ ही वह एक कॉलेज के प्रोफेसर हैं। अब तक वह 24 महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर उन्हें मां बनने में मदद कर चुके हैं। वह महिलाओं से ऑनलाइन भी संपर्क करते हैं। एरी इजराइल, ताइवान, वियतनाम जैसी जगहों पर महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर चुके हैं। इस बात का खुलासा एरी ने मंगलवार को एक टीवी शो के दौरान किया।

एरि कहते हैं कि 13 साल पहले उन्होंने एक विज्ञापन देखा था जिसमें एक महिला को स्पर्म की जरूरत थी। बस यही से उनके इस सफर की शुरुआत हो गई। वह हर वीकेंड अपने बच्चों से मिलते हैं। इसके अलावा वह उनके बर्थ-डे पार्टी और त्योहारों के दिन भी उनकी खुशी में शामिल होने जाते हैं। एरि बताते हैं कि उन्हें बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करना काफी अच्छा लगता है। वह उनके साथ छुट्टियों में बाहर घूमने जाना भी पसंद करते हैं।

सबसे खास बात यह है कि एरि इस काम के लिए कभी पैसे नहीं लेते हैं। एरि ने शो पर कहा कि मैं एक फुल टाइम पैरेंट हूं। किसी से मैं रोज मिलता हूं, किस से हफ्ते में, किसी से महीने में। लेकिन मेरी कोशिश हमेशा अपने सभी बच्चों से मिलने की होती है। एरि अपने पास एक लिस्ट रखते हैं जिसमें उन्होंने सभी बच्चों का डिटेल रखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *