कर्नाटक: मठ में एक्ट्रेस के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था नन्जेश्वर स्वामी, लीक हुआ वीडियो

कर्नाटक में एक स्वमी का किसी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो लीक हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी शख्स का नाम दयानंद उर्फ नन्जेश्वर स्वामी जी है। बताया जा रहा है कि दयानंद मठ के अंदर ही कमरे में एक महिला के साथ यौन संबंध बना रहा था। किसी ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर लीक कर दिया है। कन्नड़ न्यूज़ चैनल टीवी 9 के मुताबिक वीडियो में आरोपी स्वामी के साथ दिखने वाली महिला एक अभिनेत्री है। आरोपी स्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दयानंद उर्फ नन्जेश्वर स्वामीजी पर ये भी आरोप लगाया जाता रहा है कि वो मठ के लिए दी गई जमीन का गलत इस्तेमाल करता है। अब अश्लील वीडियो लीक होने के बाद लोग कह रहे हैं कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब आरोपी का किसी महिला के साथ नाम जुड़ा है, इससे पहले भी कई बार महिलाओं के साथ संबंध की खबरें आती रही हैं।

नन्जेश्वर स्वामीजी के बारे में बताया जा रहा है कि वह पर्वताराज शिवाचार्य स्वामी का बेटा है। पर्वताराज शिवाचार्य कर्नाटक के मदेवनपुरा मठ के अध्यक्ष हैं। साल 2011 में आरोपी दयानंद मठ का अध्यक्ष बनना चाहता था लेकिन जरूरी समर्थन ना मिलने के कारण उसकी ये लालसा अधूरी रह गई। उसके बाद उसने अपना नाम दयानंद से बदलकर नन्जेश्वर स्वामीजी रख लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *