बलात्कारी बाबा राम रहीम के समर्थन में BJP MP, कहा- भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की साजिश

साध्वी से रेप के दोषी राम रहीम के समर्थन में बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज आ गये हैं। साक्षी महाराज ने कहा है कि भारत की संस्कृति को बदनाम करने की साजिश हो रही है। साक्षी महाराज ने कहा कि राम रहीम पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाये हैं, लेकिन उनके पीछे करोड़ों लोग खड़े हैं उनकी आवाज क्यों नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इससे भी बड़ी कोई वारदात होती है तो इसके लिए सिर्फ डेरा के समर्थक ही जिम्मेदार नहीं होंगे बल्कि अदालत भी जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की साजिश हो रही है। साक्षी महाराज ने कहा कि साधु संन्यासियों को बदनाम करने के लिए षड़यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की अस्मिता खतरे में है इसलिए साजिश रची जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *