अनिल अंबानी के बेटे के बर्थडे पर 2000 के नोटों से हुई सजावट? जानिए सच्‍चाई

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो यह कहकर शेयर की जा रही है कि जाने-माने बिजनेसमैन अनिल अंबानी ने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय मुद्रा से सजावत करवाई थी। इस फोटो को काफी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स शेयर कर रहे हैं और अनिल अंबानी की कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं। क्या कभी किसी ने सोचा है कि बिजनेस टायकून को सजावट के लिए नकली 2 हजार और 500 रुपए के नोट की क्या आवश्यकता है? लोग इस फोटो पर अंधविश्वास कर रहे हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस फोटो को शेयर करने वाले लोगों ने शायद इन नोटों को करीब से नहीं देखा होगा क्योंकि अगर उन्होंने करीब से देखा होता तो उन्हें पता चल जाता कि ये नोट असली हैं या नकली। खैर सच्चाई तो यह है कि सजावट के लिए किए गए इस सभी नोट नकली थे। इन नोटों को प्रिंट कराकर केवल सजावट के लिए इस्तेमाल किया गया था। असली नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा होना अनिवार्य होता है लेकिन इन फोटो में केंद्रीय बैंक की जगह सहजानंद बैंक ऑफ भुज लिखा हुआ था जिससे साफ पता चलता है कि ये नोट नकली थे। इस फर्जी फोटो को असली बताते हुए लोग अनिल अंबानी को मुद्रा की कमी का कारण बताकर ट्वीट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा अनिल अंबानी के बेटे के जन्मदिन में 500 और 2 हजार रुपए के नोटों की सजावट, अब आप समझ सकते हैं कि क्यों मुद्रा की कमी पड़ रही है। एक ने लिखा समझने की कोशिश किजीए क्यों मुद्रा की कमी पड़ रही है, अबंनियों के बेटों के जन्मदिन की सजावट में जरुरत है। इस तरह कई लोगों ने इस फोटो को शेयर करते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। कई लोगों ने तो अनिल अंबानी के बेटे की जन्मदिन की फोटो के बजाए इसे मुकेश अंबानी की बेटी के जन्मदिन की बता डाला।

View image on TwitterView image on Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *