सनी देओल को शुरू में सब समझते थे सिंगल, छिपा कर रखी थी शादी की बात

सनी देओल इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म आने वाली है उनकी। पोस्टर ब्वॉयज़। लेकिन अभी बात फिल्म की नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी की। उनकी शादी से जुड़ी। पता है, सनी की शादी की बात कई सालों तक सबसे छिपा कर रखी गई थी। कारण जानना चाहेंगे न। चलिए बताते हैं, अजय सिंह देओल (असली नाम) फिल्मों में आने से पहले ही शादीशुदा था। उनकी शादी पूजा नाम की लड़की से हुई थी। तब उन्होंने और उनके परिवार ने यह बात सबसे छिपा कर रखी थी। परिवार के अलावा कुछ खास लोग ही इस बारे में जानते थे।

सनी अब फिल्मों में आ चुके थे। ‘बेताब’ से फिल्मी करियर का आगाज किया था। तब सब उन्हें सिंगल समझते थे। यही कारण था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह भी उनके प्यार में पड़ गई थीं। वह तो उनसे शादी भी करना चाहती थीं। सनी लेकिन इस पर कोई खासा रुचि नहीं दिखाते। अमृता को इसी बात पर शक हुआ। उन्होंने इसके बाद सनी और उनके परिवार के बारे में खोजबीन करना शुरू की। फिर क्या था, उनके सामने हैरान करने वाली जानकारी सामने आई।

चूंकि सनी उनसे बार-बार बिजनेस का बहाना बनाकर लंदन जाते थे। इसी पर उन्होंने उनकी जासूसी कराई और पता लगाया, तो मालूम पड़ा कि उनकी पहले ही शादी हो चुकी है और वह लंदन बीवी से मिलने जाते थे। अब आप सोच रहे होंगे कि सनी की शादी की बात सबसे छिपा कर क्यों रखी गई। दरअसल, इसके पीछे उनका परिवार था। वे नहीं चाहते थे कि किसी भी हालत में सनी के करियर पर किसी तरह का प्रभाव पड़े, इसलिए उन्होंने उनकी शादी की बात छिपा कर रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *