क्या अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक के प्रमुख बने सकते हैं रघुराम राजन?

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अमेरिका के केंद्रीय बैंक की अगुवाई के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार हो सकते हैं। वैश्विक वित्तीय पत्रिका बैरोन्स ने यह कहा है। ऐसी संभावना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेडरल रिजर्व के नए प्रमुख के नाम की घोषणा जल्द करेंगे। मौजूदा प्रमुख जेनेट येले का कार्यकाल अगले वर्ष की शुरूआत में समाप्त हो रहा है। पत्रिका बैरोन्स में छपे एक आलेख में लिखा है, ‘अगर खेल टीमें दुनियाभर से बेहतर प्रतिभाओं को शामिल कर सकतीं हैं तो फिर केंद्रीय बैंक में ऐसा क्यों नहीं? पत्रिका में राजन को फेडरल रिजर्व का अगला प्रमुख बनाये जाने की वकालत की गयी है।

इसमें कहा गया है कि पहले भी ऐसे उदाहरण हैं जब दूसरे देश के नागिरक ने केंद्रीय बैंक की जिम्मेदारी संभाली। कनाडा में जन्में मार्क कार्ने ने बैंक आफ इंगलैंड की जिम्मेदारी संभाली थी। फेडरल रिजर्व के प्रमुख के तौर पर राजन के नाम पर कोई जोर नहीं दे रहा है हालांकि, उनका नाम अर्थशास्त्र के क्षेत्र में संभावित नोबेल पुरस्कार पाने वालों की सूची में था। राजन सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के मुख्य अर्थशास्त्री बने थे। वह पहले ऐसे व्यक्ति थे, जो पश्चिमी देश के नहीं थे। वह वर्ष 2005 में अर्थशास्त्रियों और बैंक प्रमुखों की सालाना बैठक में वित्तीय संकट की भविष्यवाणी कर सुर्खियो में आये थे। उन्हें पूर्व संप्रग सरकार ने 2013 में रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त किया था। वह फिलहाल शिकागो विश्विवद्यालय में बूथ स्कूल आफ बिजनेस में वित्त के प्रोफेसर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *