जम्मूः स्टेशन के पास दिखा 15 फुट का अजगर, यात्रियों में मचा हड़कंप

जम्मू में कटरा स्टेशन पर 15 फुट का अजगर देखे जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खंभे पर लिपटा उसे देखकर यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया था। हैरान-परेशान यात्रियों ने फौरन वन विभाग को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका। घटना के दौरान किसी ने अजगर का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। मंगलवार को अजगर से जुड़ा वीडियो वॉट्सएप पर वायरल हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह क्लिप 18 अक्टूबर की बताई जा रही है। कटरा स्टेशन पर इसमें भीड़ दिखाई देती है। आगे एक खंभा भी नजर आता है, जिस पर 15 फुट का अजगर लिपटा होता है। आस-पास इस दौरान काफी लोग भी मौजूद थे। अचानक उन्हीं में से किसी की नजर उस पर पड़ जाती है। चश्मदीदों के मुताबिक, वन विभाग को फौरन इस बारे में सूचना दी गई। लोगों की मदद से टीम उसे पकड़ने में कामयाब रही।

हालांकि, बाद से उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। अजगर से जुड़ी इस क्लिप को कुछ लोगों ने यह कहते हुए भी शेयर किया कि यह महाराष्ट्र में मुंबई के दादर स्टेशन का मामला है, जिसमें एनाकॉन्डा दिख रहा है। उधर, पुलिस ने इस बाबत पुष्टि की है कि यह घटना बाणगंगा इलाके की है। अच्छी बात यह रही कि समय रहते लोगों की इस अजगर पर नजर पड़ गई और उसे पकड़ लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *