हैप्पी बर्थडे: ऐश्वर्या राय बच्चन को है अखबार की कटिंग्स बटोरने का शौक!

साल 1994 में मिस वर्ल्ड का टाइटल जीत कर देश का नाम रौशन करने वालीं ऐश्वर्या राय बच्चन का आज जन्मदिन है। दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में एक गिनी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन आज पूरे 43 साल की हो गई हैं। रिलेशनशिप को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम विवादों में रहा। तो वहीं अभिषेक से ऐश्वर्या की शादी देश की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। ऐश्वर्या साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर बच्चन खानदान की बहू बन गईं। इसके बाद ऐश-अभिषेक की जिंदगी में अराध्या बच्चन आईं। ऐश ने इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया। जिसके चलते उनके करियर ने बुलंदियां हासिल कीं। शादी के बाद ऐश ने फिल्मों से काफी वक्त तक दूरियां बनाए रखीं।

वहीं इसके बाद उन्होंने फिल्म जज्बा से एक बार फिर से इंडस्ट्री में वापसी की। इसके बाद ऐश ने फिल्म सरबजीत और ऐ दिल है मुश्किल में भी काम किया। ऐश ने फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में नंदिनी और ‘देवदास’ पारो के कैरेक्टर में गजब की परफॉर्मेसस दी। आज तक लोग उनके द्वारा निभाए गए इन कैरेक्टर्स को देखना पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या के इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले वह एक आर्किटेक बनने का ख्वाब देखती थीं। जी हां, जानिए ऐश से जुड़ी ऐसी ही कुछ और रोचक जानकारियों के बारे में:-

जब ऐश का फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, उस वक्त उनकी आंखों में आर्किटेक बनने का सपना पल रहा था। लेकिन अचानक उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया।

इससे पहले ऐश 9th क्लास में पढ़ने के दौरान एक कमर्शियल एड में भी नजर आ चुकी हैं। यह एड कैमलिन पेंसिल का था।

जब पूर्व प्रेजिडेंट जॉर्ज बुश इंडिया विजिट पर थे, तो उन्होंने ऐश्वर्या राय को लंच पर इंवाइट किया था। लेकिन किन्हीं कारणों से वह लंच पर न जा सकीं।

फिल्म ‘मोहब्बतें’ में ऐश का किरदार गेस्ट अपीयरेंस में था। लेकिन मेकर्स ने बाद में ऐश की पॉपुलेरिटी के चलते तय किया कि ऐश को रेगुलर कैरेक्टर में लाया जाए।

करण जौहर की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ में ऐश्वर्या को पहले टीना का रोल दिया जा रहा था। लेकिन इस दौरान वह फिल्म जींस की डेट को लेकर बिजी थीं।

ऐश्वर्या की एक आदत है वह खुद पर लिखे न्यूज आर्टिकल्स को कलेक्ट करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *