महिलाओं के हाई हील्स और अंडरगार्मेंट्स इकट्ठे करने की थी सनक, पढ़ें सीरियल किलर जेरी ब्रूडो की दिल दहला देने वाली कहानी

आज हम आपको सबसे खतरनाक और वहशी सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके चपेट में अगर कोई लड़की आती तो फिर उसके बुरे दिन शुरू हो जाते थे। हम बात कर रहे हैं जेरी ब्रूडो की। जेरी ब्रूडो को बचपन से ही महिलाओं के हाई हील्स और उनके अंडरगार्मेंट्स इकट्ठे करने का शौक था। जब वह 5 साल की उम्र का था तो उसे एक कचरे के डिब्बे में एक जूते की जोड़ी मिली। इसके बाद से उसने इसे जमा करने का शौक चढ़ गया। जेरी ब्रूडो की उम्र जैसे-जैसे बढ़ी उसका ये शौक सनक में तबदील होता चला गया। उसकी इसी फितूर ने उन्हें दुनिया का मशहूर सीरियल किलर भी बना दिया। जेरी ब्रूडो शादी करने के बाद कोलंबिया के पोर्टलैंड में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहने चला गया था। लेकिन वहां जाकर उसकी इस आदत ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। जेरी ब्रूडो लड़कियों का दीवाने था। वह उनके अंडरगार्मेंट्स को हमेशा अपने पास रखता था। वह सुंदर और जवान लड़कियों को ही अपना शिकार बनाता था। जुर्म की इंतिहा तो तब हो गई जब उसने लड़कियों के साथ संबंध बनाने के बाद उन्हें मारना शुरू कर दिया। ब्रूडो के चंगुल से कुछ लड़कियां निकल कर भागने में कामयाब भी हुईं लेकिन ज्यादतर को मौत ही नसीब हुई।

1968 और 1969 के दौरान जब ब्रूडो अपने परिवार के साथ पोर्टलैंड में रहता था तो एक 19 साल की सेल्स गर्ल उनके घर समान बेचने आईं थी। घर में कोई नहीं था तो ब्रूडो ने उस लड़की की हत्या कर उसके सैंडल को अपने पास रख लिया था। नंवबर 1968 में एक 23 साल की कॉलेज लड़की कार से घर की तरफ आ रही थीं तो ब्रूडो ने पहले तो कार में ही उसके साथ रेप किया और फिर उसके राइट ब्रेस्ट को काट दिया। जिसके बाद लड़की की मौत हो गई।

1969 में एक लड़की जब अपनी मां के साथ लंच करने के लिए इंतजार कर रही थी तो ब्रूडो ने उसके सिर पर बंदूक रखा और फिर पार्किंग में ले जाकर उसका रेप किया। रेप करने के बाद उसने उसके अंडरवियर को अपने पास रख लिया। ब्रूडो ने ना जाने ऐसी कितनी ही लड़कियों को अपना शिकार बनाया था। इन सभी बातों का खुलासा ब्रूडो ने खुद किया था। साल 2006 में 67 साल के ब्रूडो ओरेगन स्टेट के एक जेल में मृत पाया गया था। जहां उसकी मौत लीवर कैंसर की वजह से हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *