LIVE Cricket Score, Ind vs NZ 2nd T20: कॉलिन मुनरो के दम न्यूजीलैंड ने भारत को 40 रन से दी मात

Live Cricket Score India vs New Zealand 2nd T20: कॉलिन मुनरो (नाबाद 109) और ट्रेंट बाउल्ट (4-34) के दम पर न्यूजीलैंड ने शनिवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को 40 रनों से हरा दिया। इसी के साथ किवी टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारत ने दिल्ली में खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को 53 रनों से मात देते हुए 1-0 की बढ़त ले ली थी। कप्तान विराट कोहली ने 42 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से बनाए गए 65 रन और महेंद्र सिंह धौनी के साथ पांचवे विकेट के लिए की गई 56 रनों की साझेदारी के बलबूते टीम को जीत दिलाने की कोशिश तो की, लेकिन मुनरो की शतकीय पारी से बना विशाल स्कोर उनकी पहुंच से बाहर ही रहा।

भारत की शुरुआत खराब रही। उसने 11 के स्कोर पर ही शिखर धवन (1) और रोहित शर्मा (5) के विकेट खो दिए। पिछले मैच में रिकार्ड साझेदारी करने वाली जोड़ी बाउल्ट का शिकार होकर पवेलियन लौटी। छह के कुल स्कोर पर बाउल्ट ने धवन को बोल्ड किया और फिर पांच रन बाद रोहित को विकेट के पीछे ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया।

अपना दूसरा मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने 21 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रनों की पारी खेली और कप्तान कोहली के साथ मिलकर टीम को संभालते हुए स्कोर 65 तक ले गए। लेकिन इसी स्कोर पर बल्ले से कमाल दिखाने वाले मुनरो ने अय्यर को अपनी ही गेंद पर लपक लिया। हार्दिक पांड्या (2) एक बार फिर विफल रहे और ईश सोढ़ी की गुगली पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए।

यहां से संकटमोचक धोनी (49) और कोहली ने टीम की जीत दिलाने की जिम्मेदारी उठाई। कप्तान और पूर्व कप्तान की जोड़ी लगातार रन बटोर रही थी। दोनों बड़े शॉट्स लगाने के अलावा विकेट के बीच अच्छी दौड़ से भी किवी फील्डरों के हाथ से रन चुरा रहे थे लेकिन मिशेल सैंटनर की गेंद कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर फिलिप्स के दस्तानों में जा समाई और कोहली पवेलियन लौट लिए। यहां से किवी टीम की जीत लगभग तय हो गई थी।

धोनी ने हालांकि कोशिश तो की, लेकिन वह अकेले रनों और गेंदों के बीच के अंतर को पाट नहीं सके। आखिरी ओवर में बाउल्ट की गेंद पर सैंटनर ने उनका कैच लपका। उन्होंने 37 गेंदों की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। इससे पहले भारतीय गेंदबाज इस मैच में मुनरो की मार से नहीं बच सके। मुनरो ने अपनी पारी में 58 गेंदें खेली और सात चौके तथा इतने ही छक्के लगाए। यह उनका टी-20 में दूसरा शतक है। इस प्रारूप में उनका पहला शतक भी इसी साल आया था। वह टी-20 में दो शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।

उन्होंने 41 गेंदों की पारी में तीन चौके और तीन छक्के मारने वाले गुप्टिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़कर किवी टीम के मजबूत स्कोर की नींव रखी। इसी साझेदारी के दम पर मेहमान टीम पूरे ओवर खेलने के बाद दो विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाने में सफल रही। मुनरो और गुप्टिल की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों पर शुरू से ही आक्रमण किया। इस सीरीज में यह पहली बार है कि किवी टीम की सलामी जोड़ी 50 के आंकड़े को छू सकी।

तेजी से रन बना रही इस जोड़ी पर भारतीय गेंदबाज अंकुश नहीं लगा पा रहे थे और रन लुटाए जा रहे थे। इसी बीच 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अय्यर ने अक्षर पटेल की गेंद पर सीमा रेखा के पास मुनरो का कैच छोड़ा। हालांकि अगले ही ओवर में चहल ने गुप्टिल को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करा इस साझेदारी को तोड़ा। कप्तान केन विलियमसन (12) को सिराज ने आउट कर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया।

दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद भी मुनरो नहीं रुके और लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने 19वें ओवर लेकर आए भुवनेश्वर की तीसरी गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया। अंत में मुनरो के साथ नाबाद लौटने वाले टॉम ब्रूस ने 12 गेंदों में दो चौके लगाते हुए 18 रनों का योगदान दिया। भारत की तरफ से चहल और सिराज ने एक-एक विकेट लिए।

Live Cricket Score Online Updates of India vs New Zealand 2nd T20:

आखिरी ओवर ट्रेंट बोल्ट के हाथों में। पहली बॉल पर धोनी ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर धोनी 49 रन पर आउट। न्यूजीलैंड ने दूसरा मैच 40 रन से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

-मिल्न अपना आखिरी ओवर कराते हुए। धोनी ने पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली दोनों गेंदों पर डबल। भारत को आखिरी ओवर में 49 रन की जरूरत। न्यूजीलैंड जीत के करीब पहुंच चुका है।

सैंटनर न्यूजीलैंड की ओर से 17वां ओवर डालते हुए। तीसरी ब़ल पर कोहली आउट। भारत को पांचवां झटका। कोहली 42 गेंदों में 65 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। न्यूजीलैंड ने इस सफल ओवर में कुल 3 रन दिए।

-सोढ़ी अपना अंतिम ओवर डालते हुए। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। पांचवीं बॉल पर धोनी ने छक्का लगाया। भारत जीत से लगातार दूर जाता हुआ। टीम को 24 गेंदों में 75 रन की जरूरत है। कोहली 65, जबकि धोनी 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

-न्यूजीलैंड की ओर से मिल्न को 15वां ओवर सौंपा गया। पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर सिंगल। पांचवीं डिलवरी पर कोहली ने शानदार चौका लगाया। भारत को 30 गेंदों में 85 रन की जरूरत है।

-ईश सोढ़ी के पास 14वें ओवर का जिम्मा। दूसरी गेंद पर धोनी ने डाउन द ग्राउंड सिक्स लगाया। भारत के 100 रन पूरे। इस ओवर से 9 रन बने। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। टीम को लगभग 16 रन प्रति ओवर के हिसाब से बल्लेबाजी की जरूरत है।

-कॉलिन मुनरो के तीसरे ओवर में कोहली ने चौका जड़ा। इस ओवर से टीम इंडिया ने अपने खाते में 10 रन जोड़े। भारत इस वक्त 7.46 के रनरेट से बल्लेबाजी करता हुआ। टीम को यहां से 100 रन की जरूरत है।

12वां ओवर सैंटनर के पास। पहली गेंद पर सिंगल। अगली बॉल पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर कोहली ने सीधे गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका लगाया। आखिरी गेंद पर सिंगल के साथ कोहली ने अर्धशतक जड़ा।

-मुनरो अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली तीन गेंदों पर सिंगल। आखिरी गेंद पर कोहली ने जबरदस्त चौका लगाया। भारत को जीत के लिए 54 गेंदों में 118 रन की दरकार है। कप्तान विराट 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत- 79/2 (7)

टीम इंडिया ने 8वें और 9वें ओवर में पहले दो विकेट खो दिए हैं। भारत की हालत बेहद खराब हो चुकी है। वहीं कोहली दूसरे छोर पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। धोनी नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आ चुके हैं।

-सैंटनर के दूसरे ओवर की शुरुआत कोहली ने लगातार दो चौकों के साथ की। पांचवीं बॉल छक्का। इस ओवर से भारत ने 13 रन जुटाए। टीम टारगेट से बेहद पीछे है। न्यूजीलैंड मैच में पूरी तरह से हावी है।

-ईश सोढ़ी अपने पहले ओवर के साथ। पहली तीन गेंदों पर एक रन के लिए दौड़। इस ओवर से कुल 5 रन। भारत 6.43 के रनरेट से बल्लेबाजी करता हुआ। न्यूजीलैंड के मुकाबले में दबाव बना रखा है। भारत- 49/2 (7)

-6वां ओवर सैंटनर के हाथों में। पहली बॉल पर एक रन के लिए दौड़। अगली दो बॉल पर कोई रन नहीं। भारत विशाल लक्ष्य का टारगेट का पीछा करते हुए बेहद धीमा खेल रहा है। टीम ने अभी तक सिर्फ 40 ही रन बनाए हैं।

एडम मिल्न पारी का पांचवांं ओवर डालते हुए। कोहली ने 7 हजार टी20 रन पूरे कर लिए हैं। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर एक रन के लिए दौड़। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। भारत- 37/2 (5)

-बोल्ट के दूसरे ओवर की शुरुआत कोहली ने चौके के साथ की। दूसरी गेंद डॉट। चौथी बॉल पर अय्यर ने चौका लगाया। कोहली ने बाउंड्री के साथ इस ओवर का अंत किया। भारत ने चौथे ओवर तक 35 रन बनाए।

-डिग्रैंडहोम अपना पहला डालते हुए। भारत की इस वक्त बेहद खराब स्थिति है। विराट कोहली चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए पहुंचे। इस ओवर में अय्यर ने दो चौके लगाए। भारत ने तीन ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं।

भारत को 1.1 ओवर में पहला झटका लगा। शिखर धवन महज 1 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर क्लीन बोल्ड। नए बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली मैदान पर आए और अपने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय मैच की पहली गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा कैच आउट। भारत- 11/2 (2)

-भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में शिखर धवन और रोहित शर्मा मैदान पर आए। न्यूजीलैंड की ओर से गेंद मिल्न के पास। पहली गेंद डॉट। अगली बॉल पर रोहित ने चौके के साथ टीम का खाता खोला। भारत- 6/0 (1)

-बिजली कटने की वजह से एक छोर पर लाइटें नहीं जल रही हैं, जिसके चलते भारतीय पारी शुरू नहीं हो सकी है। जल्द मुकाबला फिर से शुरू होगा। रोहित-शिखर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी आत्मविश्वास में दिख रहे हैं।

आखिरी ओवर बुमराह के पास। तीसरी गेंद पर मुनरो ने चौका लगाया। इस ओवर से 9 रन बने। न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 197 रन का टारगेट दिया। देखना होगा कि टीम इंडिया किस तरह से इस लक्ष्य का पीछा कर पाती है।

-18.3 ओवर में मुनरो ने शतक जड़ा। टी20 में दो बार शतक जड़ने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज बने। 54 गेंदों में इस बल्लेबाज ने अपना शतक पूरा किया। इस ओवर से 9 रन बने। न्यूजीलैंड 19 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना चुका है।

-18वां ओवर बुमराह के पास। पहली गेंद डॉट। अगली दो बॉल पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर दो रन के लिए तेज दौड़। नेट रन रेट 9.94 है। न्यूजीलैंड 200 के स्कोर के करीब पहुंच चुका है। टीम ने 18 ओवर में 179 रन बना लिए हैं।

-सिराज के आखिरी ओवर की पहली बॉल पर मुनरो ने अपना सातवां छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर डबल। अगली डिलीवरी वाइड। चौथी गेंद पर ब्रूस ने दिलस्कूप शॉट लगाया, चौका। सिराज ने 4 ओवर में 1 विकेट झटककर 53 रन दिए। न्यूजीलैंड – 174/2 (17)

-भुवनेश्वर कुमार अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर युजवेंद्र ने मुनरो का कैच टपकाया। भारतीय टीम ने तीसरी बार मुनरो का कैच टपकाया है। मुनरो 41 गेंदों में 80 रन बना चुके हैं। चौथी बॉल पर चौका। न्यूजीलैंड – 158/2 (16)

मोहम्मद सिराज ने अंतर्राष्ट्रीय मैच में अपना पहला विकेट लिया। 14.2 ओवर में कप्तान विलियमसन रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट। नए बल्लेबाज के रूप में टॉम क्रूज मैदान पर। न्यूजीलैंड – 147/2 (15)

-हार्दिक पांड्या को उनका पहला ओवर डालने का मौका मिला। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी गेंद पर मुनरो ने चौका लगाया। आखिरी बॉल पर छक्का। इस ओवर से 14 रन। न्यूजीलैंड ने 14वें ओवर से 1 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं।

-अक्षर पटेल के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर मुनरो ने पांचवां छक्का लगाया। न्यूजीलैंड 9.24 के रनरेट से बल्लेबाजी करता हुआ। आखिरी गेंद पर मुनरो ने चौका लगाया। इस ओवर से 14 रन बने। न्यूजीलैंड – 122/1 (13)

चहल के चौथे ओवर की पहली गेंद पर गप्टिल ने हवाई शॉट खेला। मगर गेंद सीधे हार्दिक पांड्या के हाथों में। भारत को पहली सफलता। गप्टिल 41 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट। भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी।

-अक्षर कुमार अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पांचवीं गेंद पर मुनरो ने छक्का लगाया। आखिरी बॉल पर अय्यर ने कैच छोड़ा। ये गेंद पर मैदान से सीधे बाहर। इस महंगे ओवर से 21 रन बने। भारतीय गेंद पूरी तरह से विफल रहे हैं।

-चहल के तीसरे ओवर की तीसरी बॉल पर गप्टिल ने छक्का लगाया। फुल लेंथ गेंद पर किवी बल्लेबाजों ने काफी रन बटोरे हैं। बाउंड्री लाइन पर मौजूद भुवनेश्वर ने छक्का बचाया। न्यूजीलैंड ने पहले 10 ओवर में 83 रन बना लिए हैं।

अक्षर पटेल को मैच में पहली बार गेंद सौंपी गई। दूसरी गेंद पर डबल। चौथी और पांचवीं बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। न्यूजीलैंड ने पहले 9 ओवर में अपने विकेट सुरक्षित रखे हुए हैं। जल्द ये टीम तेज खेल दिखा सकती है।

-मोहम्मद सिराज अपना तीसरा ओवर डालते हुए।  दूसरी और तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी बॉल पर मुनरो ने सिक्स लगाया। आखिरी गेंद पर फिर से छक्का। न्यूजीलैंड का स्कोर छलांग लगाता हुआ। न्यूजीलैंड – 68/0 (8)

-पहले ओवर में रन लुटाने के बाद चहल को फिर से गेंदबाजी सौंपी गई है। पहली बॉल डॉट। अगली तीन गेंद पर सिंगल। न्यूजीलैंड ने इसी के साथ 50 रन भी पूरे कर लिए हैं। ये ओवर चहल का बेहद किफायती रहा है। न्यूजीलैंड – 52/0 (7)

-बुमराह अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पांचवीं बॉल पर मुनरो ने चौका लगाया। न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में बगैर विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। भारत को यहां जल्द से जल्द विकेट चटकाने होंगे। वर्ना किवी टीम हावी हो सकती है।

युजवेंद्र चहल को मैच का पांचवां ओवर सौंपा गया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर गप्टिल ने चौका लगाया। अगली दो बॉल पर छक्का। इस महंगे ओवर से 17 रन बने। न्यूजीलैंड – 41/0 (5)

-बुमराह अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली दो बॉल डॉट। तीसरी गेंद पर एक रन के लिए दौड़। इस ओवर से टीम ने महज 3 रन बनाए। भारत की कसी हुई गेंदबाजी। न्यूजीलैंड को तेज खेल दिखाने की सख्त जरूरत। न्यूजीलैंड – 24/0 (4)

-भुवनेश्वर कुमार मैच का तीसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली डिलीवरी वाइड। न्यूजीलैंड इस वक्त बेहद संभलकर बल्लेबाजी कर रहा है। चौके के साथ ओवर का अंत। मार्टिन गप्टिल 10, जबकि मुनरो 9 रन बना चुके हैं। न्यूजीलैंड – 21/0 (3)

-मोहम्मद सिराज के अंतर्राष्ट्रीय मैच की पहली ही गेंद पर मुनरो ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर डाउन द ग्राउंड शॉट खेलते हुए गप्टिल ने चौका लगाया। इस महंगे ओवर से टीम ने 10 रन जुटाए लिए हैं। न्यूजीलैंड – 15/0 (2)

न्यूजीलैंड की ओर से कॉलिन मुनरो और मार्टिन गप्टिल सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हैं। वहीं गेंद भुवनेश्वर कुमार के हाथों में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी बॉल पर गप्टिल ने चौका लगाया। इस ओवर से पांच रन।

-मैच अब से 10 मिनट की देरी में शुरू होने जा रहा है। फैंस मैच को लेकर बेहद रोमांचित नजर आ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर आज ही कब्जा कर लेगी।

मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। जल्द मैच शुरू होने जा रहा है, जिसमें मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। ये उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच है। न्यूजीलैंड को इस मुकाबले में हर हाल में जीत की दरकार है। इस टीम के लिए शेष दोनों मैच करो या मरो के हैं।

-बल्लेबाजी में किवी टीम की आस कप्तान केन विलियमसन, रॉस टेलर, मार्टिन गुप्टिल और टॉम लाथम पर है। इनके अलावा अगर कोलिन मुनरो का बल्ला चल गया तो वह भारतीय टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

-इस सीरीज में टीम में शामिल किए गए मोहम्मद सिराज पदार्पण कर सकते हैं। किवी टीम की फील्डिंग भी पिछले मैच में कमजोर रही थी। ऐसे में मेहमानों को तीन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है।

-वहीं गेंदबाजी में भुवेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल ने भारत की तरफ से अपना कमाल दिखाया था। दिल्ली का मैच तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का अंतिम मैच था। उनके जाने के बाद टीम में एक तेज गेंदबाज की जगह खाली हुई है।

-किवी गेंदबाजों में से सिर्फ मिशेल सैंटनर ही भारतीय गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ हद तक रोक पाए थे। बाकी के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए थे, हालांकि ईश सोढ़ी ने दो विकेट जरूर लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *