हैप्‍पी बर्थडे विराट कोहली: जानिए अपने पिछले जन्‍मदिन से अब तक कितने रन बना चुके हैं कप्‍तान

भारतीय कप्तान विराट कोहली आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। पिछला एक साल कप्तान कोहली के लिए शानदार रहा है। महेंद्र सिंह धोनी द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली हर प्रारूप में रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। शनिवार रात कोहली टी20 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। दूसरे टी20 में उन्होंने 42 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले जन्मदिन (5 नवंबर 2016) से लेकर अब तक विराट कोहली कितने रन बना चुके हैं। आइए आपको बताते हैं।

19 टेस्ट पारियों में पिछले एक वर्ष में दो दोहरे शतकों के साथ विराट कोहली ने 1109 रन बनाए हैं। 2016-17 में उन्होंने लगातार चार श्रृंखलाओं में चार दोहरे शतक बनाए। कोई भी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा नहीं कर पाया है।

-इस दौरान कोहली के अंडर भारत ने लगातार 4 टेस्ट जीतीं। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4-0, बांग्लादेश को एक टेस्ट मैच में, अॉस्ट्रेलिया को 2-1 और श्रीलंका को 3-0 से हराया। श्रीलंका का वाइटवॉश कर टीम इंडिया ने लगातार 8वीं सीरीज जीती थी।

-भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में कोहली तीसरे नंबर पर हैं। 29 टेस्ट मैचों में उनकी कप्तानी में भारत ने 19 मैच जीते हैं। लिस्ट में एमएस धोनी टॉप पर हैं। उनकी कप्तान में टीम ने 60 में से 27 टेस्ट जीते हैं। वहीं सौरव गांगुली की कप्तानी में 49 में से 21।

-पिछले एक साल में कोहली ने 26 वनडे मैचों में 1460 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल हैं। सभी प्रारूपों को मिलकर नवंबर 2016 से लेकर अब तक वह 2850 अंतर्राष्ट्रीय रन बना चुके

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *