उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव: भाजपा ने महापौर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने आज रात महापौर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। नगर निगम के लिए भाजपा ने सात अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए।  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर निकाय चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर ने इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने लखनऊ, अलीगढ, वाराणसी, मथुरा, झांसी मुरादाबाद एवं सहारनपुर नगर निगमों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा की। अब तक भाजपा कुल 12 प्रत्याशियों सूची जारी कर चुकी है।  राठौर ने बताया कि लखनऊ से संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ से राजीव अग्रवाल, वाराणसी से मृदुला जायसवाल, मथुरा से मुकेश आर्य बन्धु, झांसी से रामतीर्थ ंिसघल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, सहारनपुर से संजीव वालिया भाजपा के प्रत्याशी होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर पंचायत एवं नगर पालिका प्रत्याशियों की सूची क्षेत्रीय मुख्यालयों से जारी होना शुरू हो चुकी है। निकाय चुनाव पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का कहना है कि भाजपा की मजबूत बूथ व्यूह रचना, संगठनात्मक मजबूती, कुशल नेतृत्व क्षमता, अंत्योदय पथ पर बढ़ते कर्मयोगी कार्यकर्ताओं की श्रृंखला भाजपा की जीत को सुनिश्चित करेगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत एवं नगरपालिकाओं के भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा निर्वाचन के चरण के अनुसार शुरू कर भाजपा ने औपचारिक रणभेरी बजा दी है।

पांडेय ने कहा, “नगरीय निकाय चुनाव में जनता का मन भाजपा को निकाय सौंपने का बन चुका है। जनता जानती है कि नगरीय जीवन को आधुनिकतम सुविधाओं से संपन्न करने के लिए मोदी एवं योगी की जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ही फलीभूत हो सकती हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *