Live Cricket Score Online, Ind vs NZ 3rd T20: रोमांचक मैच को 6 रन से जीत भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand 3rd T20 Live: भारत ने बारिश से बाधित तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में मंगलवार (7 नवंबर) को न्यूजीलैंड के सामने 68 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करने उतरी किवी टीम 6 विकेट खोकर महज 61 रन ही बना सकी। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 टी20 मैचों की सीरीज को भी अपने नाम कर लिया है। ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच से पहले बारिश आ गई थी और इसी कारण मैदान गीला होने के कारण मैच में देरी हुई। देरी के चलते मैच 20 ओवरों से घटाकर आठ ओवर का कर दिया। भारत ने इन आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 67 रन बनाए। कम ओवरों के मैच में भारत की कोशिश तेजी से रन बटोरते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की थी।

भारत की शुरुआत खराब रही। उसने तीसरे ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर शिखर धवन (6) और रोहित शर्मा (8 ) के विकेट खो दिए। इन दोनों को टिम साउदी की गेंद पर मिशेल सैंटनर ने 15 के कुल स्कोर पर लपका। हालांकि कप्तान विराट कोहली पर इसका असर नहीं पड़ा। उन्होंने अगला ओवर लेकर आए ईश सोढ़ी के ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ा, लेकिन एक और बड़ा शॉट मारने के प्रयास में वह डीप मिडविकेट पर ट्रेंट बाउल्ट के हाथों लपके गए। उन्होंने 6 गेंद में 13 रन बनाए।

छह गेंदों में छह रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर सोढ़ी की गेंद पर मार्टिन गुप्टिल द्वारा लपके गए। 11 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाने वाले मनीष पांडे को सैंटनर और कोलिन ग्रांडहोम की जोड़ी ने शानदार कैच पकड़ते हुए पवेलियन भेजा। हार्दिक पांड्या 10 गेंदों में एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। किवी टीम के लिए सैंटनर और सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिए। बाउल्ट को एक सफलता मिली।

यहां पढ़ें India vs New Zealand 3rd T20 Live Updates :

आखिरी ओवर हार्दिक पांड्या के हाथों में। पहली गेंद पर एक रन। अगली बॉल डॉट। तीसरी बॉल पर डिग्रैंडहोम ने छक्का लगाया। भारत ने मैच जीत लिया है। टीम इंडिया ने सीरीज पर अपना कब्जा जमाया।

-जसप्रीत बुमराह पारी का 7वां ओवर डालते हुए और पहली ही गेंद पर हेनरी निकल्स आउट। न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अगली गेंद पर सिंगल। ब्रूस नए बल्लेबाजी के रूप में मैदान पर। ब्रूस ने अपनी पहली ही गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर ब्रूस रन आउट। न्यूजीलैंड- 47/6 (7)

-युजवेंद्र चहल अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। अगली दो बॉल पर कोई रन नहीं। चहल के इस ओवर में महज 3 रन न्यूजीलैंड जुटा सकी है। मैच भारत की मुट्ठी में पूरी तरह से आ चुका है।

कुलदीप यादव मैच का पांचवां ओवर डालते हुए। तीसरी और चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड को बैक-टू-बैक झटके लगे। टीम इंडिया की पकड़ में मैच। न्यूजीलैंड को 3 ओवर में जीत के लिए 32 रन की दरकार है।

-भुवनेश्वर मैच का चौथा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। चौथी और पांचवीं गेंद पर फिलिप्स ने चौके जड़े। न्यूजीलैंड को 24 गेंदों में 42 रन की दरकार है। वहीं भारत मैच में पूरी तरह से वापसी कर चुका है।

-युजवेंद्र चहल भारत की ओर से तीसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली बॉल पर डबल। तीसरे ओवर से महज 5 रन बने। न्यूजीलैंड ने पहले तीन ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं।

1.3 ओवर में न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। मैच रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। किवी टीम की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते आ रहे कॉलिन मुनरो बुमराह की गेंद पर रोहित को कैच थमा बैठे। मैच में भारत की वापसी। न्यूजीलैंड- 11/2 (2)

-न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो मैदान पर आए। भारत की ओर से गेंद भुवनेश्वर कुमार के हाथों में। पहली ही गेंद पर किवी टीम ने खाता खोला। दूसरी गेंद पर मुनरो ने छक्का जड़ा। पहले ओवर में न्यूजीलैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन बनाए।

पारी का आखिरी ओवर बोल्ट के हाथों में। पहली गेंद पर पांड्या ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर ग्रैंड होम और सैंटनर ने मिलकर शानदार कैच लिया। भारत को पांचवां झटका। मैदान पर धोनी आए। भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 68 रन का टारगेट दिया।

-सैंटनर पारी का सातवां ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली बॉल पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या ने आगे बढ़कर शानदार छक्का लगाया। पांड्या 10 गेंदों में 17 रन बना चुके हैं। भारत- 61/4 (7)

ईश सोढ़ी के दूसरे ओवर की पहली डिलीवरी वाइड करार। अगली बॉल पर पांडे ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर अय्यर कैच आउट। भारत को चौथा झटका लगा। पांड्या छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। भारत- 50/4 (6)

-मनीष पांडे ने साउदी के दूसरे ओवर की शुरुआत चौके के साथ की। तीसरी गेंद पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर अय्यर रन लेने की कोशिश में रन आउट से बाल-बाल बचे। भारत ने 5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *