सागर‍िका घाटगे 27 को कोर्ट में बनेंगी जहीर खान की दुल्‍हन, रात में होगा ग्रैंड र‍िसेप्‍शन

क्रिकेट और बॉलीवुड का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। ऐसा कई दफा हो चुका है जब क्रिकेट के दिग्गज अपनी दुल्हनिया बॉलीवुड के गलियार से ढूंढ लाए। इसके चलते हरभजन सिंह और गीता बसरा के दिल मिले, फिर युवराज और हेजल एक हुए। अब बारी है जहीर खान और सागरका घाटगे की। जी हां, कुछ महीनों पहले सागरिका और जहीर खान ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था वहीं इसके बाद दोनों की सगाई भी हो गई थी। अब बारी है दोनों के घर में शहनाई बजने की। इसके चलते अब जहीर खान और सागरिका दोनों इस नवंबर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सागरिका और जहीर 27 नवंबर को कोर्ट मेरिज करेंगे।

हम आपको बताने जा रहे हैं कि सागरिका और जहीर की शादी में कब क्या होगा: मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक सागरिका एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वहीं जहीर खान ने 27 नवंबर को मुंबई में रजिस्टर्ड मेरिज रखी है। इसके बाद उसी दिन मुंबई में ही दोनों स्टार्स का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। यह रिसेप्शन पार्टी मंबई में कोलाबा के 5 सितारा होटल में रखी जाएगी। इसके चलते सभी गेस्ट को इंविटेशन कार्ड दे दिए गए हैं। अब तक सागरिका को ‘चक दे गर्ल’ के अवतार में देखा गया था। वहीं उनके फैंस उन्हें दुल्हन के रूप में देखने को बेताब हैं। इसके चलते अपनी शादी में सागरिका सभ्यसांची का गोल्डन लेहंगा पहनेंगी।

बता दें, सागरिका फिल्म चक दे इंडिया में शाहरुख खान के साथ नजर आईं थीं और इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड दिया गया था। सागरिका घाटगे ने एक पंजाबी फिल्म दिलदारियां में लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म 9 अक्टूबर 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सागरिका ने कुछ ही वक्त पहले अपनी रिलेशनशिप के बारे में एक इशारा तब दिया था जब उन्होंने कहा- चलिए मैं यह कहती हूं कि मैं इस वक्त बहुत खुशनुमा जगह पर हूं। मैंने कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं की है। यहां तक कि मैंने मीडिया से भी कुछ भी नहीं बोला। ज्यादतीय जिंदगी की बातें डिस्कशन के लिए नहीं होती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *