जर्मनी: सड़क पर झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस, युवक की पैंट से हाथ लगा अजगर

जर्मनी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रात को झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस के सामने जो हुआ वो वाकई हैरान करने वाला है। मंगलवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में पुलिस को एक लड़के की पैंट से अजगर मिला। बताया जा रहा है कि जब पुलिस उस लड़के पास पहुंची तो 19 साल का यह लड़का नशे में था और अपनी पैंट में अजगर डालकर घूम रहा था।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात उन्हें रात के करीब 11 बजे सड़क पर दो लोगों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो झगड़ा सुलझ गया था लेकिन उनमें से एक शख्स झगड़ा सुलझने के बाद भी काफी गुस्से में था। जब पुलिस अधिकारियों ने उस लड़के को ध्यान से देखा तो उसकी पैंट का उभार अजीब लगा।

लड़के की पैंट में अजीबोगरीब उभार देख पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने इस उभार के बारे में लड़के से पूछा तो उसने एकदम से अजगर सांप बाहर निकाल दिया। 35 सेंटीमीटर लंबे अजगर को युवक की पैंट से निकलता देख पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस ने उस युवक को पकड़कर जेल में रख लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।

वही पुलिस का मानना है कि 19 साल का इस लड़के ने ये सांप अपने किसी रिश्तेदार से लिया था। फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि लड़के ने सांप को अपनी पैंट में क्यों रखा था। लड़के से पूछताछ के दौरान ठोस सबूत मिलने पर उसके ऊपर जर्मन पशु कल्याण काननू के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *