रेप केस में राम रहीम को 20 साल की सजा सिरसा में समर्थकों ने गाड़‍ियां फूंकी

Ram Rahim Singh Case LIVE: दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सोमवार (28 अगस्‍त, 2017) को रोहतक के पास सुनारिया जेल में विशेष अदालत द्वारा सजा सुनाई गई। राम रहीम को 20 साल जेल में रहने की सजा सुनाई गई है। सुनारिया जेल में ही डेरा प्रमुख को रखा गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने शुक्रवार को डेरा प्रमुख को दुष्कर्म का दोषी ठहराया था। सजा के ऐलान के बाद हिंसा की आशंका के मद्देनजर अर्धसैनिकबलों और हरियाणा पुलिस सहित सुरक्षाबलों ने जिला जेल परिसर को चारों ओर से घेर लिया है। सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है। जेल परिसर के 10 किलोमीटर तक के दायरे में किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (डीसीपी) बीएस संधू ने कहा, “हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सेना को भी मुस्तैद किया गया है।” हरियाणा और पंजाब में सोमवार को सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हरियाणा के सिरसा में कर्फ्यू लगा है, जो आज भी रहेगा।

लाइव अपडेट्स:

– गुरमीत राम रहीम को 10 साल कैद की सजा दी गई है। : एबीपी न्‍यूज

– वकील आ चुके हैं कोर्टरूम के बाहर, राम रहीम अभी अंदर मौजूद।

– एबीपी न्‍यूज खबर दे रहा है डेरा समर्थकों ने सिरसा के फुल्‍का गांव में दो गाड़‍ियों में आग लगा दी है।

– टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, राम रहीम अदालत में रो पड़ा और जज से कम सजा देने की मांग की।

– जज जगदीप सिंह ने अपना फैसला सुनाना शुरू किया।

– बचावपक्ष के वकीलों ने राम रहीम की जेल बदलने की मांग की। : मीडिया रिपोर्ट्स

– सजा पर दोनों पक्षों की बहस खत्‍म। कभी भी आ सकता है जज का फैसला।

– बचाव पक्ष का तर्क है कि राम रहीम सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता है जिसने लोगों की सेवा के लिए काम किया है, इसलिए जज का नरम रुख अपनाना चाहिए।

– एबीपी न्‍यूज के मुताबिक, सफेद लिबास में कोर्टरूम पहुंचा है राम रहीम सिंह, आंखें नम है और जज से रहम की गुजारिश की है।

– सीबीआई अदालत में राम रहीम को सजा पर अपना पक्ष रख रही है।

– अभियोजन पक्ष ने बलात्‍कार के दोषी के लिए अधिकतम सजा की मांग की है।

– विशेष जज जगदीप सिंह ने दोनों पक्षों को 10-10 मिनट का समय दिया है।

– एबीपी न्‍यूज के अनुसार, कुछ ही देर में गुरमीत राम रहीम को कोर्ट रूम में बुलाया जाएगा।

– अदालत की कार्रवाई शुरू हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से सजा पर बहस हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *