राजधानी दिल्ली का हाल, दिनदहाड़े अदालत में कैदी की गोली मारकर हत्या

रोहिणी अदालत परिसर में सोमवार को एक विचाराधीन कैदी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना कैंटीन इलाके में हुई। इसके बाद अदालत परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) ऋषि पाल ने बताया कि रोहिणी की अदालत में विनोद उर्फ बल्ले को पेश किया गया था। जब उसे वापस ले जाया जा रहा था तब 11 बजकर 20 मिनट पर उसे गोली मारी गई।

आरोपी को घटनास्थल से ही पकड लिया गया और हथियार बरामद कर लिया गया। ऐसा संदेह है कि आरोपी यहां वादी बनकर आया था। अधिकारी ने बताया कि विनोद को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अदालत परिसर के निकट गोली मारने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले अप्रैल में 38 वर्ष के एक विचाराधीन कैदी की गोली मार कर हत्या की गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *