ओडिशा के वीर सपूत को वीरेन्द्र सहवाग ने किया याद तो गदगद हुए मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। इसमें उन्होंने पूरे ओड़िया समुदाय की तरफ से सहवाग के इस ट्वीट पर आभार व्यक्त किया है। दरअसल बाल दिवस पर सहवाग ने देश के सबसे कम उम्र के शहीद बाजी राउत से जुड़ा ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘बाल दिवस पर इस बार हम शहीद बाजी राउत के बारे में जानते हैं, जो निलकंठपुर ओडिसा के थे। वो स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए शहीद होने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय थे। राउत महज 12 साल की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए। वो देश की एक नाव के गार्ड थे। ब्रिटिश सैनिक के आदेश पर उन्होंने उसे ब्रह्माणी नदी के आसपास घुमाया था।’ सहवाग के इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए केंद्र मंत्री लिखते हैं, ‘मैं पूरे ओड़िया समुदाय की तरफ से सहवाग का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में देश के सबसे युवा शहीद की स्टोरी विस्तार से बताई। बाजी राउत ओडिसा के गौरव हैं।’

एक यूजर लिली राउत ट्वीट कर लिखते हैं, ‘शुक्रिया बाजी राउत को याद करने के लिए।’ मिश्रा लिखते हैं, ‘बाजी राउत हकदार है इसके।’ फिरोज लिखते हैं, ‘आपसे निवेदन है कि बाजी राउत को एक भारतीय के रूप में बताएं ना की ओडिया के रूप में।’ बीरेंद्र प्रधान लिखते हैं, ‘धन्यवाद सर, बाल दिवस पर बाजी राउत को याद करने के लिए। ओडिसा के लोग इसपर गर्व करते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *