कूड़ा फेंकने पर वरुण धवन को आलिया भट्ट ने दी यह सजा, देखें मजेदार वीडियो

वरुण धवन और आलिया भट्ट एक बार फिर से दर्शकों के सामने आ गए हैं। दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि स्वच्छ शहर अभियान के एक विज्ञापन में दिखाई दे रहे हैं जोकि स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है। दोनों स्टार्स तीन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और दर्शक उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। इस बार दोनों अंतरिक्ष यात्री बनकर चांद की सैर पर निकल गए हैं। जी हां आपने सही सुना। दोनों आदर पूनावाला के स्वच्छ शह अभियान के वीडियो में साथ दिख रहे हैं।

इस वीडियो को आज यूट्यूब पर शेयर किया गया है। वहीं धर्मा प्रोडक्शन्स ने वरुण और आलिया के अंतरिक्ष यात्री अवतार की एक तस्वीर शेयर की है। इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- हमारा ग्रह, हमारा घर। इसे साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। एक्ट्रेस बदलेगा सीन जब दुनिया होगी क्लीन की शिक्षा दे रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि आलिया और वरुण चांद पर पहुंच गए हैं। चीजें उस समय बदल जाती हैं जब वरुण चॉकलेट के एक रैपर को वहीं फेंक देते हैं।

जिसे देखकर आलिया कहती हैं- गंदा करने के लिए हमारा ग्रह काफी नहीं था, जो यहां भी करने लग गए। इसके बाद वो एक्टर को सजा देने के लिए उन्हें चांद पर अकेला छोड़कर वापस चली आती हैं। इसके बाद दोनों कहते हैं बदलेगा सीन जब दुनिया होगी क्लीन। यह आदर पूनावाला का दूसरा वीडियो है। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें आलिया और वरुण आधुनिक युग के रोमियो और जूलिएट की भू्मिका में थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया मेघना गुलजार की राजी में नजर आएंगी। इसके बाद वो अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी। वहीं वरुण धवन शूजित सरकार की अक्टूबर में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *