25 साल के युवक पर आरोप- 58 साल की महिला से किया रेप, फिर ब्लेड से काटा गुप्तांग

छिंदवाड़ा जिले के परासिया पुलिस थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक दीपक सोंटी अरगूलेवार ने बताया कि धमनी गांव की निवासी वृद्धा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गांव के ही युवक सुखलाल भलावी (25) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सुखलाल ने शराब के नशे में गुरुवार रात को महिला के घर में उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद महिला की निजी अंग को ब्लेड मारकर घायल कर दिया।

महिला के चिल्लाने पर युवक उसका मुंह कपड़े से बांधकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिनों पहले सौ साल की एक वृद्धा की एक शराबी युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने के बाद मौत हो गई थी। थाना जानी के प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने भाषा को बताया था कि रघुनाथपुर में वृद्धा अपने भाई के साथ रहती थी। वृद्धा के नाती और पुत्रवधु ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि रात को करीब ग्यारह बजे गांव का एक युवक अंकित पूनिया (23 वर्ष) शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और वृद्धा के साथ कथित दुष्कर्म किया। उसने वृद्धा को पीटा भी था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *