सिनेमा हॉल में महिला के साथ अश्‍लील हरकत करते पकड़ा गया सीआरपीएफ जवान, पिटाई के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

कर्नाटक में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के एक जवान को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जवान सिनेमा हॉल में एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसपर महिला के विरोध के बाद आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने जवान के खूब मारपीट। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार इसके बाद आरोपी जवान को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना शिमोगा क्षेत्र की बताई जाती है। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं जब सुरक्षा दल से जुड़े किसी शख्स पर इस तरह के आरोप लगे हों।

इससे पहले दिल्ली की करीब 24 महिला पुलिसकर्मियों ने एक इंस्पेक्टर पर काम के दौरान उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों तक मामले की शिकायत की थी। बताया जाता है कि आरोपी इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस के प्रोविजनिंग एंड लॉजिस्टिक यूनिट में तैनात था। घटना करीब एक साल पुरानी है। तब पुलिस सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित विभाग में तैनात एक महिला कांस्टेबल अपने वरिष्ठ अधिकारियों से इंस्पेक्टर द्वारा यौन शोषण किए जाने की शिकायत की थी।

शिकायत के अनुसार इंस्पेक्टर महिला कांस्टेबल से अकेले में मिलने के कहता था और जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो वो उसका शोषण करने लगा। पुलिस सूत्र के अनुसार इसके बाद दूसरी महिला पुलिसकर्मियों ने भी उस इंस्पेक्टर के बारे में ऐसी ही शिकायतें दर्ज कराईं। तब मामले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *