मुलायम सिंह बोले-राम की भक्ति उत्तर भारत तक सीमित, पूरे देश में पूजे जाते हैं कृष्ण

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने रविवार को इंदिरापुरम के वैशाली क्षेत्र में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में भले ही भगवान श्रीराम के अनुयायी बहुत हैं, लेकिन श्रीकृष्ण के अनुयायी भी उनसे कम नहीं हैं। राम सिर्फ उत्तर भारत में ही पूजे जाते हैं, जबकि भगवान श्री कृष्ण को उत्तर से दक्षिण भारत तक पूजा जाता है। यादव युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे मुलायम ने कहा कि वह इटावा के सैफई में श्रीकृष्ण की 50 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। मूर्ति के लिए सैफई महोत्सव समिति ने पैसा जुटाया है। इसी सिलसिले में उन्होंने भगवान राम और कृष्ण की चर्चा की।

मुलायम ने कहा कि यहां तो परिचय सम्मेलन हो रहा है, वह तो ठीक है लेकिन यादव के साथ ही अन्य को भी सम्मान मिले, तो अच्छा है। सबसे ज्यादा सम्मान महिलाओं और बच्चों को मिलना चाहिए। यही नहीं, देश और समाज में सभी वर्ग का सम्मान होना चाहिए।

हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मूर्ति से जुड़े सवाल पर कहा था, “भगवान कृष्ण और भगवान राम हमारे भी हैं। दोनों भगवान विष्णु के ही अवतार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *