बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली इन 337 पदों के लिए वैकेंसी, पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वैल्थ मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिए 337 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।इन पदों में ग्रुप हैड के लिए 4 पद, ऑपरेशन हैड के लिए 1 पद,टेरिटरी हैड के लिए 25 पद,सीनियर रिलेशनसिप मैनेजर के लिए 223 पद,एक्विजिशन मैनेजर के लिए 41 पोस्ट और क्लाइंट सर्विस एग्जिक्यूटिव के लिए 43 पद शामिल हैं। अगर आप इन पदों के लिए इच्छुक हैं तो 12 दिसंबर 2017 से पहले आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने का तरीका और जरूरी योग्यताओं की विस्तार से जानकारी निम्नवत है।

शैक्षणिक योग्यताएंः उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 साल का एमबीए(MBA) और समकक्ष  होना चाहिएअथवा ग्रेजुएशन की होनी चाहिए।

आयु सीमाः ग्रुप हैड के लिए 35 से 50 वर्ष,ऑपरेशन हैड के लिए 35 से 45 वर्ष,टेरिटरी हैड के लिए 28 से 40 वर्ष,सीनियर रिलेशनसिप मैनेजर के लिए 23 से 35 वर्ष, एक्विजिशन मैनेजर के लिए 22 से 35 वर्ष और क्लाइंट सर्विस एग्जिक्यूटिव के लिए 20 से 35 वर्ष आयु होनी चाहिए। आयु की गणना 12.12.2017 से की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *