पूरी होगी सुंदर संतान प्राप्ति की चाह, सोने के आभूषण पहनने के कई बड़े फायदे

विवाह सिर्फ दो लोगों के संबंध पर नहीं टिका होता है, उसमें कई लोग जुड़े होते हैं। इन्हीं लोगों के जुड़े होने के कारण विवाहित जोड़े के समक्ष वंश वृद्धि का प्रश्न हमेशा उपस्थित रहता है। कई बार शादी होने के कई वर्षों तक संतान का सुख नहीं मिल पात है जिसके कारण लोग खुद को दोष देने लगते हैं। संतान का मोह इतना ज्यादा होता है कि कई बार टूटे हुए रिश्तों को भी ये जोड़ देता है और कई बार जुड़े हुए रिश्ते भी टूटने की कगार पर आ जाते हैं। ज्योतिष विद्या की इसमें अलग राय है। उसका मनाना है कि आपकी हथेली में मौजूद विवाह रेखा के साथ संतान रेखा भी संतान के होने में जो कष्ट आ रहे हैं उसके लिए जिम्मेदार होती है। हथेली में मौजूद सभी रेखाएं जब सुंदर और स्पष्ट होती हैं तो जीवन में किसी तरह की समस्याएं नहीं आती हैं, जीवन बहता चलता है। लेकिन जब रेखाएं बीच में से टूट जाती है या उनपर कोई और रेखा आकर कटाव डालती है तो जीवन में दुःख भोगने पड़ सकते हैं। इसी के साथ कई लोगों को सुंदर संतान की प्राप्ति की चाह होती है। इन सभी परेशानियों से बचने का आसान तरीका होता है सोने का आभूषण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *