एम एस धोनी की बेटी जीवा ने बनाई गोल-गोल रोटियां, वीडियो हुआ वायरल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा आए दिन सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। कभी अपनी तस्वीरों के लिये तो कभी किसी वीडियो के लिए। जीवा का फिर से एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर नन्हीं जीवा का यह वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में वह अपने छोटे-छोटे हाथों से रोटियां बनाना सीख रही हैं। जीवा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बहुत से लोग हैरान हैं कि इतनी छोटी होने के बावजूद जीवा ने गोल-गोल रोटियां कैसे बना लीं। बता दें कि यह कोई पहला मौका जब नन्ही जीवा का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी सिंह धोनी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वह कई मौकों पर अपनी बेटी जीवा धोनी की कुछ वीडियो और फोटोज शेयर करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *