ISL: टीम फैंस के साथ छेड़खानी पर भड़के जॉन अब्राहम, लड़की को दिया भरोसा- अब ऐसा नहीं होगा

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नई और नॉर्थ ईस्ट की टीम के मैच में नॉर्थ ईस्ट टीम के फैंस के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। नॉर्थ ईस्ट टीम के मालिक और बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब आगे से ऐसा नहीं होगा। तमिलनाडु में चेन्नई शहर के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार को चेन्नइयन एफसी और नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी (एनईयूएफसी) का फुटबॉल मैच हुआ था, जिसमें छेड़खानी का मामला सामने आया। नॉर्थ ईस्ट की टीम ने चेन्नई फैंस के इस बर्ताव की टि्वटर पर आलोचना की। लिखा, “एनईयूएफसी अपने फैंस के खिलाफ बीती रात चेन्नई के फैंस द्वारा किए गए बर्ताव की निंदा करती है। हम अपने फैंस का पुरजोर समर्थन करते हैं। हम आपके साथ हैं हाईलैंडर्स।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *