VIDEO: रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी जिंदगी का उजाला, किया प्यार का इजहार

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जो अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते हैं। वहीं दोनों ने साफ तौर से कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया है कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों की सगाई, शादी के साथ ही ब्रेकअप की खबरें सामने आती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक्टर अपनी लेडीलव के लिए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

दीपिका को यह वीडियो लक्स गोल्डन दीवास में दिखाया जाता है। जिसमें रणवीर उनके लिए एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गाना गाते हैं। इसके बाद वो कहते हैं कि मंदिर में हो एक जलता दीया यानी दीपिका। आपके बारे में क्या कहूं जिस तरीके से आप अपने करोड़ों चाहने वालों की जिंदगी में उजाला बनकर आई हैं, मेरी जिंदगी में भी उजाला बनकर आई हैं। आपकी तरह कोई नहीं है। आपको ढेर सारा प्यार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *