मासिक दुर्गाष्टमी 2017: आज है महागौरी की पूजा, जानिए क्या है इस दिन का महत्व

हिंदू धर्म में दुर्गा पूजा और दुर्गाष्टमी का बहुत बड़ा महत्व होता है। दुर्गापूजा आश्विन माह में मनाया जाता है और मासिक दुर्गाष्टमी प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। इसी कारण से इसे मासिक दुर्गाष्टमी या मास दुर्गाष्टमी के नाम से जाना जाता है। अश्विन माह में शारदीय नवरात्रि उत्सव की अष्टमी को महाष्टमी कहा जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सारे भक्तगुण माता दुर्गा की पूजा अर्चना और व्रत श्रद्धा के साथ किया जाता है। माना जाता है कि लोग अपने मनोवांछित फल को प्राप्त करने के लिए या जीवन में चल रही किसी परेशानी के समाधान के लिए माता दुर्गा पूजन करते हैं।

इस दिन के लिए मार्कण्डेय पुराण के अनुसार मान्यता है कि एक समय दुर्गन नाम का राक्षस हुआ करता था। मार्कण्डेय एक क्रूर राक्षस था जिसके डर के कारण तीनों लोकों में उसका भय फैल गया। ये वही समय था जब भगवान विष्णु, ब्रह्मा और शिव जी की शक्ति से माता दुर्गा उत्पन्न हुई जिन्हें दुर्गा या दुर्गसैनी के नाम से जानने की मान्यता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता के दर्शन करके सभी देव गण और तीनों लोकों के स्वामी ने हाथ जोड़कर माता की स्तुति का पाठ किया। माता दुर्गा ने दुर्गम नाम के राक्षस का वध कर दिया था। दुर्गम राक्षस का वध करने ही के बाद माता दुर्गा का नाम दुर्गासैनी कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *