यूपी: प्रेमी के साथ भाग गई थी महिला, वापस आने पर परिवार के लोगों ने ही किया उसका रेप

मुजफ्फरनगर के एक गांव में एक महिला का उसके पिता और भाई समेत उसके परिवार के ही चार सदस्यों ने कथित रूप से बलात्कार किया क्योंकि वह अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता कुछ महीनों पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। धनेड़ा गांव में महिला का उसके पिता, भाई और दो रिश्तेदारों ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत की कि उसके परिवार के सदस्यों ने उसका बलात्कार करने के बाद उसे धमकाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पीड़िता को एक मकान में कैद रखने का भी आरोप है। पुलिस ने बताया कि महिला कुछ महीनों पहले अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। उन्होंने बताया कि महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया।

देश में महिलाओं की प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं लेकिन इन पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ही पति और तीन महीने के बच्चे के सामने 30 वर्षीय एक महिला के साथ चार बदमाशों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया था। यह घटना उस समय की है जब पीड़ित और उसका पति मोटरसाइकिल से अपने बच्चे का डॉक्टर से चेकअप कराकर वापस घर लौट रहे थे कि तभी हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने महिला से बच्चे को छीन लिया और जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इसके बाद आरोपी महिला को गन्ने के खेतों में खींचकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *