व‍िवाद‍ित बाबाओं से खाली नहीं कोई राज्‍य: जान‍िए कहां क‍िसका दबदबा और हैं कैसे-कैसे आरोप

Godmen, Ram Rahim rape case, Gurmeet Ram Rahim Singh, Swami Shobhan Sarkar, Bala Sai Baba, Sarathi Baba, Santosh Roul, Pastor Domnic D’Souza, Lal Bulchandani, Gulzar Peer, Swami Nithyananda, Dera Sacha Sauda, Rampal, Asaram Bapu, Godman, World of godman, Baba, jansatta

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप करने पर 20 साल की सजा सुनाई गई है। लेकिन भारत में केवल ये ही एक विवादित बाबा नहीं था। भारत का कोई भी राज्य विवादित बाबाओं से खाली नहीं है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि किस राज्य में किस बाबा का है दबदबा और कैसे-कैसे लगे हैं उन पर आरोप…

Godmen, Ram Rahim rape case, Gurmeet Ram Rahim Singh, Swami Shobhan Sarkar, Bala Sai Baba, Sarathi Baba, Santosh Roul, Pastor Domnic D’Souza, Lal Bulchandani, Gulzar Peer, Swami Nithyananda, Dera Sacha Sauda, Rampal, Asaram Bapu, Godman, World of godman, Baba, jansatta

कर्नाटक: स्वामी नित्यानंद पर रेप, धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। साल 2010 में एक एक्ट्रेस के साथ आपत्तिजनक स्थिति में इनका एक वीडियो स्थानीय टीवी चैनल पर प्रसारित किया गया था। वीडियो के प्रसारण के बाद बाबा भाग गया था, लेकिन बाद में इन्हें हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया था।

Godmen, Ram Rahim rape case, Gurmeet Ram Rahim Singh, Swami Shobhan Sarkar, Bala Sai Baba, Sarathi Baba, Santosh Roul, Pastor Domnic D’Souza, Lal Bulchandani, Gulzar Peer, Swami Nithyananda, Dera Sacha Sauda, Rampal, Asaram Bapu, Godman, World of godman, Baba, jansatta

पंजाब- दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रमुख संत आशुतोष पर सिख धर्म की गलत व्याख्या करने के आरोप लगते रहे हैं। कई बार इस डेरे पर बैन करने की मांग भी उठी है। लेकिन अब कुछ और वजह से यहा विवादों में है। आशुतोष महाराज के देह छोड़ने के बाद उनके अनुयायियों ने उनका दाह संस्कार करने से मना कर दिया। उनका कहना है कि बाबा अभी समाधि में हैं।

Godmen, Ram Rahim rape case, Gurmeet Ram Rahim Singh, Swami Shobhan Sarkar, Bala Sai Baba, Sarathi Baba, Santosh Roul, Pastor Domnic D’Souza, Lal Bulchandani, Gulzar Peer, Swami Nithyananda, Dera Sacha Sauda, Rampal, Asaram Bapu, Godman, World of godman, Baba, jansatta

उत्तर प्रदेश: चार साल पहले स्वामी शोभान सरकार उर्फ सूर्यभान तिवारी ने दावा किया था कि यूपी के उन्नाव जिले के एक गांव में मंदिर के नीचे करीब 1000 टन सोना दबा है। इसके बाद पुरातत्व विभाग ने वहां पर खुदाई की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद ये बाबा चर्चा में आए थे। इनकी कोई तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है, क्योंकि बताया जाता है कि ये अपनी तस्वीर क्लिक करने की अनुमति नहीं देते हैं।

Godmen, Ram Rahim rape case, Gurmeet Ram Rahim Singh, Swami Shobhan Sarkar, Bala Sai Baba, Sarathi Baba, Santosh Roul, Pastor Domnic D’Souza, Lal Bulchandani, Gulzar Peer, Swami Nithyananda, Dera Sacha Sauda, Rampal, Asaram Bapu, Godman, World of godman, Baba, jansatta

गुजरात: आसाराम बापू का एक समय में बहुत दबदबा था। सभी राजनेता और मंत्री उनके यहां आशीर्वाद लेने पहुंचते थे। लेकिन अभी बापू नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में राजस्थान की जेल जेल में बंद है।

Godmen, Ram Rahim rape case, Gurmeet Ram Rahim Singh, Swami Shobhan Sarkar, Bala Sai Baba, Sarathi Baba, Santosh Roul, Pastor Domnic D’Souza, Lal Bulchandani, Gulzar Peer, Swami Nithyananda, Dera Sacha Sauda, Rampal, Asaram Bapu, Godman, World of godman, Baba, jansatta

आंध्र प्रदेश: यहां पर बाला साई बाबा काफी चर्चित हैं, इनके भारत सहित विदेश में भी काफी समर्थक हैं। ये अपने समर्थकों को मुंह से छोटे शिवलिंग निकाल, हवा में सोने और पौधों की चेन बनाने जैसे चमत्कार दिखाते हैं। इन पर जमीन पर अतिक्रमण करने और चेक बाउंस होने जैसे आरोप हैं।

Godmen, Ram Rahim rape case, Gurmeet Ram Rahim Singh, Swami Shobhan Sarkar, Bala Sai Baba, Sarathi Baba, Santosh Roul, Pastor Domnic D’Souza, Lal Bulchandani, Gulzar Peer, Swami Nithyananda, Dera Sacha Sauda, Rampal, Asaram Bapu, Godman, World of godman, Baba, jansatta

जम्मू-कश्मीर: गुलजार पीर उर्फ गुलजार भट्ट अभी जेल में बंद है। इनके आश्रम में पढ़ने वाली चार लड़कियों ने उन पर साल 2013 में रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उसके बाद 21 महीने के ट्रायल के बाद कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया। लेकिन बाद में पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Godmen, Ram Rahim rape case, Gurmeet Ram Rahim Singh, Swami Shobhan Sarkar, Bala Sai Baba, Sarathi Baba, Santosh Roul, Pastor Domnic D’Souza, Lal Bulchandani, Gulzar Peer, Swami Nithyananda, Dera Sacha Sauda, Rampal, Asaram Bapu, Godman, World of godman, Baba, jansatta

दिल्ली: साल 2010 में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में इच्छाधारी बाबा उर्फ शिव मूर्त द्विवेदी को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बार इन पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं।

Godmen, Ram Rahim rape case, Gurmeet Ram Rahim Singh, Swami Shobhan Sarkar, Bala Sai Baba, Sarathi Baba, Santosh Roul, Pastor Domnic D’Souza, Lal Bulchandani, Gulzar Peer, Swami Nithyananda, Dera Sacha Sauda, Rampal, Asaram Bapu, Godman, World of godman, Baba, jansatta

ओडिशा: 11 कक्षा फेल और कभी पान के पत्ते बेचने वाले संतोष राउल के एक समय में लाखों समर्थक थे। ये दावा करते हैं कि उन्होंने भगवान कृष्ण के अवतार के रूप में इस युग मे जन्म लिया है। इसके साथ ही यह अपने आश्रम में लगी सीमेंट की गाय से दूध निकालते थे। इसके बाद जब पुलिस ने छापा मारा तो देखा कि उस गाय के अंदर लगाई गई एक पाइप के जरिए यह दूध निकल रहा था। इसके अलावा साल 2015 में एक टीवी चैनल ने एक वीडियो प्रसारित किया था। जिसमें ये बाबा हैदराबाद की एक होटल में एमबीबीएस की एक छात्रा के साथ चिकन और शराब का सेवन करते हुए दिखे थे। इसके बाद ओडिशा के एक शहर में हिंसा फैल गई थी। बाद में सीआईडी जांच करवाई गई और बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया।

Godmen, Ram Rahim rape case, Gurmeet Ram Rahim Singh, Swami Shobhan Sarkar, Bala Sai Baba, Sarathi Baba, Santosh Roul, Pastor Domnic D’Souza, Lal Bulchandani, Gulzar Peer, Swami Nithyananda, Dera Sacha Sauda, Rampal, Asaram Bapu, Godman, World of godman, Baba, jansatta

गोवा: पादरी डोमिनिक डिसूजा ने गोवा में खुद और अपनी पत्नी के नाम से एक चर्च बनाया था। उनके समर्थकों के मुताबिक उनके पास बीमारियों का इलाज करने का अपना तरीका है। साल 2012 में यह चर्च उस वक्त विवादों में आ गया था, जब डिसूजा के आशीर्वाद के बाद एक समर्थक कुछ ही मिनटों में गिर गया, उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पादरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *