भाजपा का घमंड अपने चरम पर है।
‘परम देशभक्त’ रुपाणीजी ने शहीद की बेटी को सभा से बाहर फिंकवा कर मानवता को शर्मसार किया।
15 साल से परिवार को मदद नहीं मिली, खोखले वादे और दुत्कार मिली। इंसाफ़ माँग रही इस बेटी को आज अपमान भी मिला।
शर्म कीजिए,न्याय दीजिए।
कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पर शुक्रवार शाम करारा हमला बोला। राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया गया कि सीएम की रैली से शहीद की बेटी को धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। राहुल ने पोस्ट के जरिए कहा कि भाजपा का घमंड चरम पर है। सीएम रूपाणी ने शहीद की बेटी को अपनी सभा से बाहर फिंकवा दिया, जो मानवता को शर्मसार करता है। शहीद की बेटी का अपमान करने पर उन्हें शर्म करनी चाहिए और उसे न्याय दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया ऐसे वक्त में आई है, जब उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव के नतीजे आए हैं। राहुल अमेठी से सांसद हैं, जबकि उनकी मां रायबरेली से सांसद हैं। दोनों ही जगहों पर निकाय चुनाव में कांग्रेस बेहाल साबित हुई। ऐसे में कांग्रेस अब गुजरात विधानसभा को लेकर भाजपा पर हमलावर होती दिख रही है।
भाजपा का घमंड अपने चरम पर है।
‘परम देशभक्त’ रुपाणीजी ने शहीद की बेटी को सभा से बाहर फिंकवा कर मानवता को शर्मसार किया।
15 साल से परिवार को मदद नहीं मिली, खोखले वादे और दुत्कार मिली। इंसाफ़ माँग रही इस बेटी को आज अपमान भी मिला।
शर्म कीजिए,न्याय दीजिए। pic.twitter.com/w8k7TYQrDt
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 1, 2017
Office of RG
✔
✔@OfficeOfRG